खरसिया। नगर के खेल प्रेमियों और आवास का सपना देखने वाले नागरिकों के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण और अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव आज खरसिया प्रवास पर रहेंगे, जहां वे नगर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
?इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद खरसिया द्वारा पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग के कुशल नेतृत्व और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी, सोनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर नगर विकास और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नगर के युवाओं और खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कई नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे के लिए एक आधुनिक प्लेटफॉर्म मिलेगा।
क्रिकेट का शानदार उद्घाटन
खरसिया में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की बेहद मांग पर तैयार किए गए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट का आज औपचारिक उद्घाटन होगा। अब शहर के क्रिकेट प्रेमियों को डे-नाइट और इनडोर क्रिकेटिंग का एक नया और रोमांचक अनुभव मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की आवासीय कॉलोनी का शिलान्यास ?आम नागरिकों के अपने घर के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की नई आवासीय कॉलोनी का भूमि पूजन भी आज अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के हाथों संपन्न होगा। इस योजना के आने से खरसिया वासियों को किफायती और सर्वसुविधायुक्त मकान मिल सकेंगे, जिससे नगर का व्यवस्थित विस्तार होगा। आयोजन के संबंध में ?पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि यह खरसिया के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। खेल सुविधाओं के विस्तार से हमारे युवाओं को नई दिशा मिलेगी और गृह निर्माण मंडल की कॉलोनी से लोगों का अपने घर का सपना पूरा होगा। नगरपालिका परिषद खरसिया जनसेवा के माध्यम से पूरी तत्परता के साथ नगर के चहुंमुखी विकास और आम जनता की मूल भूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।



