NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
रायगढ़

जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत

तीन दिन पहले शराब मामले में हुआ था गिरफ्तार, मेडिकल कालेज में ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

lochan Gupta
Last updated: June 14, 2026 12:18 am
By lochan Gupta June 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। तीन दिन पहले जिला जेल में बंद एक युवक की अचानक तबीयत बिगडने पर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। उक्त मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी संजय बघेल पिता प्यारे लाल बघेल (30 वर्ष) को तीन दिन पहले कोतरारोड पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया था। इस दौरान शनिवार को सुबह अचानक बंदी संजय बघेल की तबीयत बिगडऩे पर जेल के कर्मचारियों द्वारा उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। जिससे घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और संदिग्ध मौत को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि संजय पूरी तरह से स्वस्थ था, ऐसे में जेल जाने के बाद उसकी कैसे तबीयत बिगड़ी मौत हो गई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि जेल में उसके साथ मारपीट की गई है, जिसके चलते मौत हुई है, ऐसे में संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया, जिसके चलते शनिवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

अस्पताल में मचाया बवाल

शनिवार को दोपहर में जब शराब मामले में जेल में बंद संजय बघेल की मौत की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कालेज अस्पताल के मरच्यूरी पहुंच गए, जहां उन्होंने मृतक के शव देखने की मांग की, लेकिन पुलिस ने शव दिखाने से मना कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों का कहना था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई, इसी बात को लेकर घंटों बवाल की स्थिति बनी रही।

पुलिस वाले से भीड़े ग्रामीण

इस घटना को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस वालों से भीड़ गए थे, उनका कहना था कि अगर शराब तस्करी में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट क्यों की गई, क्योंकि बगैर मारपीट के उसकी मौत नहीं हो सकती। ऐसे में उसके मौत के कारणों का बारिकी से जांच होनी चाहिए। साथ ही जब उसके परिजन शव देखने की बात कही तो पुलिस वालों ने उसे रोक दिया, जिससे पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए पोस्टमार्टम पर रोक लगा दिया, इससे देर शाम तक अस्पताल में गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही।

You Might Also Like

बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप

20 टन अवैध स्क्रैप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, माजदा वाहन भी जब्त

प्रेस कार्यालय से बैटरी, इनवर्टर की चोरी के आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदर्श भारती में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

शहर में थम नही रही बाईक चोरी की घटना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?