NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इको कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > इको कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
सारंगढ़

इको कार पेड़ से टकराई चालक की मौत

सलीहा से बिलाईगढ़ आ रही थी वाहन

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
2 Min Read

बिलाईगढ़। क्षेत्र के हुर्राडोंगरी के पास एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है। सलीहा क्षेत्र से बिलाईगढ़ की ओर आ रही एक तेज रफ्तार इको गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि – वाहन के परखच्चे उड़ गए व चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ?चीख पुकार सुन स्थानीय लोग दौडे, हादसा इतना जबर्दस्त था कि – टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख – पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना तत्काल बिलाईगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। ?पुलिस ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों और मृतक के शव को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तत्काल संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ?प्राथमिक जांच व प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह वाहन की तेज रफ्तार व चालक का नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मोड़ पर तेज गति होने के कारण चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और वाहन सीधे पेड़ से जा टकरायी। बिलाईगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। घायलों के होश में आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

You Might Also Like

में.गोचरण ट्रेडर्स में जीएसटी विभाग का छापा

पुलिस ने कई मामलों के आरोपियों को किया गिरफ्तार

समाज कल्याण विभाग ने किया मद्य निषेध दिवस का आयोजन

धर्मांतरण मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

भाजपा के संसदीय कार्य काल से जनता का उठा भरोसा : पुष्पा देवी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
Next Article मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, भाजपा की कार्यशाला संपन्न

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?