रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें क्षेत्र के सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेता रवींद्र गबेल को जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा व भाजपा रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जिला पदाधिकारीयो की सूची जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा और सक्रिय कार्यकर्ता महका मण्डल से ग्राम तीउर के रवींद्र गबेल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: ?रवींद्र गवेल की नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि रवींद्र लंबे समय से जमीन पर सक्रिय रहकर युवाओं की आवाज उठाते रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन को मिलेगी मजबूती
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रवींद्र गबेल ने कहा- पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडऩा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि रवींद्र गबेल का परिवार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से ही पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है इनके पिता स्वर्गीय जीवन लाल जी गबेल बड़े गौटिया संपूर्ण खरसिया क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। स्वयं रवींद्र गवेल भी 2015 से 2020 तक महका मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री और 2020 से 25 तक महका मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी के प्रति उनके द्वारा कार्यों से प्रभावित भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है।



