NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री रामलला दर्शन योजना, रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम रवाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्री रामलला दर्शन योजना, रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम रवाना
रायगढ़

श्री रामलला दर्शन योजना, रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम रवाना

मुख्यमंत्री की पहल से साकार हो रहा श्रद्धालुओं का सपना, श्रद्धालुओं ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलना किसी वरदान से कम नहीं

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:10 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ’श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत आज रायगढ़ जिले से 112 श्रद्धालुओं का 16 वां जत्था भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वर्षों से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन की मनोकामना संजोए श्रद्धालुओं के चेहरे पर विशेष उत्साह, खुशी और भावनात्मक संतोष देखने को मिला। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। परिवारजन भी अपने प्रियजनों को भावुक मन से विदा करते दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं को रायगढ़ जिला पंचायत परिसर से बसों के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा दल में कुल 112 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 84 ग्रामीण क्षेत्रों और 28 शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालु सम्मिलित हैं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उन लोगों का सपना पूरा कर दिया, जो आर्थिक या अन्य कारणों से कभी अयोध्या नहीं जा सके थे। कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलना किसी वरदान से कम नहीं है।
अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं की आंखों में उत्साह के साथ भावुकता भी साफ झलक रही थी। एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि बचपन से रामायण और रामचरितमानस में रामजन्मभूमि के बारे में सुनते आए हैं, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन स्वयं उस पावन भूमि के दर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि है। एक अन्य श्रद्धालु ने भावुक स्वर में कहा, “आज मन बेहद प्रसन्न है। ऐसा लग रहा है मानो प्रभु श्रीराम ने स्वयं बुलावा भेजा हो। आंखें नम हैं और हृदय आनंद से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने हम जैसे लोगों के लिए जो पहल की है, वह वास्तव में सराहनीय है।
कई श्रद्धालुओं ने पहली बार इतनी लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने की खुशी साझा की। महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शासन और जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा भोजन, आवास, पेयजल, चिकित्सा और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम को भी जत्थे के साथ भेजा गया है, जो श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन और सहयोग करेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश का हर श्रद्धालु सुरक्षित और सम्मानपूर्वक भगवान श्रीराम के दर्शन कर सके। प्रशासन ने सभी यात्रियों के सुखद, सुरक्षित और सफल दर्शन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

You Might Also Like

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण

निगम ने की बुढ़ीमाई मंदिर परिसर की साफ सफाई

November 6, 2023

चंद्रा मेडिकल स्टोर में चोरों का धावा, हजारों रुपए किए पार

35 लाख की हेराफेरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर
Next Article ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?