NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़

अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी के माल के अवैध परिवहन को रोकने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें तमनार चौक पर नाकेबंदी कर चार वाहनों से 14 टन 700 किलो अवैध लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में जब्त वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तमनार चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। इससे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रक व तीन माजदा वाहन को रोका और इन वाहनों की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री लोड पाया गया। जिससे सभी वाहनों को जब्त करते हुए थाना लाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त वाहनों से जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में वाहन चालक पुरुषोत्तम यादव, दीपक राम मांझी, पुनवा राम नौरंग और किशना सतनामी से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में बीएनएसएस की धारा 35(क)(ड) एवं बीएनएस की धारा 303(2) के तहत इस्तगासा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की। डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इन पर हुई कार्रवाई

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में पुरूषोत्तम यादव पिता त्रिलोचन यादव 30 वर्ष सा0 धरजयगढ, दीपक राम मांझी पिता फिटकूराम मांझी 23 वर्ष निवासी पालीडीह थाना पत्थलागांव जिला जशपुरनरगर, पुनवा राम नौरंग पिता हसतराम नवरंग 50 वर्ष ग्राम कुटराबोर थाना जैजैपुर जिला सक्ती तथा किशना सतनामी पिता रामजी सतनामी 26 साल ग्राम नंदेली भांठा थाना सक्ती को गिरफ्तार किया गया है।

क्या कहते हैं एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

You Might Also Like

पोल्ट्री फार्म का उधार वसूलने वाले युवक किया 72,000 की हेराफेरी

राधेलाल राठिया बने सरपंच संघ के अध्यक्ष

डेंगू के चपेट में शहर, मरीजों की संख्या हुई 524

नाबालिक का अपहरण कर लूट ली अस्मत

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 29 संदिग्ध कबाडिय़ों-फेरीवालों की पुलिस ने ली परेड
Next Article आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?