NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल
रायगढ़

भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी के सह प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं,बल्कि भारत की राजनीति में एक निर्णायक वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक है।यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।
अग्रवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के सशक्त,दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापक स्वीकृति है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब,किसान,महिला,युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है।यही कारण है कि देश के कोने-कोने में भाजपा के प्रति जनविश्वास लगातार सुदृढ़ होता जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भय,हिंसा और अराजकता की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए विकास,रोजगार, शिक्षा,निवेश एवं सुरक्षा आधारित सुशासन को चुना है। यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा का सशक्त राज्य, सशक्त भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।
अग्रवाल ने कहा कि आज भारत तीव्र गति से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार,डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहन,आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ये सभी इस परिवर्तन के सशक्त उदाहरण हैं। बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय उसी राष्ट्रीय पुनर्जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें प्रत्येक राज्य विकास की मुख्यधारा से जुड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम राष्ट्रभक्ति,राष्ट्रीय एकता और एक भारत,श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। जब देश का प्रत्येक नागरिक समान अवसर,सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ता है,तभी एक सशक्त,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है।
अंत में अशोक अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से उनके सपनों को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

You Might Also Like

२८ व २९ को दादीजी का मंगसीर उत्सव

एमएसपी प्लांट में हादसा, कन्वेटर बेल्ट में फसने से श्रमिक की मौत

माताओं-बहनों के सम्मान से ही प्रदेश की समृद्धि संभव-सीएम साय

फेसबुक में दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म

सडक़ हादसे में स्कूली छात्र व जिला पंचायत कर्मचारी की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर
Next Article प्रशासन की त्वरित पहल : सोनसाय को मिला 44,195 रूपए की सेटलमेंट राशि

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?