NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर
रायगढ़

शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर

पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ की प्रतिभाएं निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में, छोटे अतरमुड़ा (गुरुनानक स्कूल के पीछे) की निवासी कु. शुभी चौबे ने अपनी कड़ी मेहनत और मेधा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किया है। शुभी ने पीएमश्री गवर्नमेंट नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान (स्कूल रैंक – प्रथम) हासिल किया है।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन

शुभी ने कुल 600 अंकों में से 567 अंक अर्जित किए हैं। उनके विषयवार अंक उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाते हैं:विषय प्राप्तांक (प्रतिशत)इंग्लिश 96.1त्न,हिंदी 95.9त्न,मैथ्स94.9त्न,साइंस 94.6त्न,संस्कृत 93.7त्न,सोशल साइंस 91.8प्रतिशत अंक अर्जित की है। शुभी की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभी, पिता श्री बसंत कुमार चौबे और माता श्रीमती शालिनी चौबे की सुपुत्री हैं। साथ ही, उन्हें अपने नाना पंडित तोषन तिवारी का निरंतर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। शुभी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के अटूट विश्वास को देती हैं।

नाना पंडित तोषन तिवारी ने दिया आशीर्वाद

शुभी की इस शानदार सफलता पर उनके नाना पंडित तोषन तिवारी ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। अपनी नातिन की उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा शुभी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और अनुशासित रही है। उसकी यह सफलता केवल उसकी मेहनत नहीं, बल्कि विद्या के प्रति उसकी एकाग्रता का प्रतिफल है। एक नाना के रूप में आज मेरा शीश गर्व से ऊंचा हो गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आने वाले समय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। स्कूल की टॉपर शुभी चौबे का लक्ष्य भविष्य में कठिन परिश्रम के जरिए देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर मोहल्ले वासियों और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

बंगुरसिया मार्ग में फिर सडक़ में आए जंगली हाथी

शादी का प्रलोभन देकर भगाई गई नाबालिग सकुशल झारखंड से बरामद, आरोपी रिमांड पर भेजा गया

अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान शिविर का सफल आयोजन

बारिश से भीगा धान, हो गए अंकुरित

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से भांजा की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेसीआई रायगढ़ सिटी की ‘दिल से दिल तक’ कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र
Next Article भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?