NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी
रायगढ़

रायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी

प्रेस क्लब भवन भूमिपूजन के साथ निभाया वादा, प्रेस क्लब ने जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 2:28 am
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। 2 मई की शाम रायगढ़ में हुए वर्षों से प्रतीक्षित प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एक साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, प्रतिबद्धता और विकास की राजनीति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने न सिर्फ पत्रकारों से किया अपना वादा निभाया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए रायगढ़ ‘राजनीतिक समीकरण’ नहीं, बल्कि ‘विकास का संकल्प’ है।
‘सरकारें बदलती रहीं, लेकिन वादों की उम्र अक्सर छोटी होती है’-इस धारणा को तोड़ते हुए शनिवार को नगर विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन कर यह साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो संकल्प जमीन पर उतरते देर नहीं लगती। 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन अब रायगढ़ के पत्रकारों को एक सशक्त पहचान और स्थायी मंच प्रदान करेगा।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति रही। मंचस्थ अतिथियों में सुभाष त्रिपाठी, हेमंत थवाईत, नवीन शर्मा, अनिल पांडेय, दिनेश मिश्रा, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, कौशलेश मिश्रा, राजेन्द्र ठाकुर, आशीष ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, सुरेश गोयल, सुरेश जगतरामका, नरेश शर्मा, सुभाष पाण्डेय, गुरपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, पुनीराम रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ कलमकार थिंक टैंक मुकेश जैन ने किया। प्रेस क्लब की ओर से स्वागत वक्तव्य एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के पुरोधा पत्रकारों-वारेन दा, किशोरी मोहन त्रिपाठी, गुरदेव कश्यप, ओमप्रकाश केडिय़ा, अनुपमदास गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, बासुदेव मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत महामाला से किया गया, जो पत्रकारों के सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बना।रायगढ़ मेरे लिए एक विकसित भविष्य का संकल्प-ओपी चौधरी
अपने प्रभावशाली और भावनात्मक संबोधन में ओपी चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी रायगढ़ को राजनीति के तराजू पर नहीं तौला। उन्होंने कहा कि-‘आईएएस जैसी प्रतिष्ठित सेवा छोडक़र मैंने जो रास्ता चुना, उसे दिशा रायगढ़ की जनता ने दी। मैंने हमेशा ऐसे फैसले लिए, जो आज भले कठिन लगें, लेकिन भविष्य में रायगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। मेरे पांच वर्षों का कार्यकाल किसी भी नागरिक को निराश नहीं करेगा-यह मेरा वादा है।’ उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दशकों से लंबित कई योजनाएं अब प्राथमिकता में लाई जा रही हैं और प्रेस क्लब भवन उसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने इसे ‘सर्वसुविधायुक्त, आधुनिक और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रेस क्लब’ बनाने की मंशा जाहिर की।

विकास की सोच-सीमित संसाधन, लेकिन बड़ा विजन

ओपी चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के लिए 30 लाख रुपये विधायक मद से दिए गए, जबकि पूर्व में 20 लाख का प्रावधान था। सीमित संसाधनों के बावजूद प्राथमिकता तय कर इस कार्य को आगे बढ़ाया गया। नगर निगम और आयुक्त बृजेश क्षत्रिय की तत्परता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति से ही योजनाएं गति पकड़ती हैं। वरिष्ठ कलमकार मुकेश जैन की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने उन्हें ‘महाभारत का संजय’ बताया-जो समय-समय पर शहर के मुद्दों से उन्हें अवगत कराते रहे।

ओपी चौधरी रायगढ़ के विश्वकर्मा – जीवर्धन

महापौर जीवर्धन चौहान ने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने उन्हें ‘रायगढ़ का विश्वकर्मा’ बताते हुए हर वार्ड में संतुलित विकास कार्यों की सराहना की और उनके मार्गदर्शन में काम करना अपनी बड़ी उपलब्धि बताया।

भरोसे की नींव पर खड़ा होगा नया प्रेस क्लब

रायगढ प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन केवल एक निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि यह उस भरोसे की नींव है जिसे ओपी चौधरी ने अपने कार्य और निर्णयों से मजबूत किया है। रायगढ़ अब ‘विकासशील’ से ‘विकसित’ शहर बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है-और इस सफर में पत्रकारों को मिला यह नया ठिकाना न सिर्फ उनके पेशे को मजबूती देगा, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ को भी और बुलंद करेगा। पत्रकारों के लिए यह न सिर्फ एक भवन, बल्कि उनके सम्मान और सशक्तिकरण का नया केंद्र बनने जा रहा है।

You Might Also Like

गजराजों ने एक ही रात में 27 किसानों की फसल को किया चौपट

झारियापाली में किया आर्थिक नाकेबंदी , थानेदार की समझाइश पर खुला जाम

अपनी दुर्दशा पर आंसु बहा रहा जेल कांप्लेक्स की जर्जर बिल्डिंग

विद्युत यांत्रिकी के नवीन संभागीय कार्यालय के लिए 14 पद स्वीकृत

पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से अपना वाहन चला रहा था आरोपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा तप, विवाह केवल दो देह का नहीं, दो आत्माओं का मिलन- पूज्य बाबा प्रियदर्शी
Next Article आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?