NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा तप, विवाह केवल दो देह का नहीं, दो आत्माओं का मिलन- पूज्य बाबा प्रियदर्शी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा तप, विवाह केवल दो देह का नहीं, दो आत्माओं का मिलन- पूज्य बाबा प्रियदर्शी
रायगढ़

गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा तप, विवाह केवल दो देह का नहीं, दो आत्माओं का मिलन- पूज्य बाबा प्रियदर्शी

55 जोड़ों के विवाह पर पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी का संदेश

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 2:23 am
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ। प्रात: स्मरणीय परमपूज्य पीठाधीश्वर गौतम राम जी के पावन अवतरण दिवस पर 55 जोड़ों के विवाह के आयोजन पर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने नव-दम्पत्ति हेतु आशीर्वाद देते हुए कहा आप सभी परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की असीम कृपा प्रात: स्मरणीय परमपूज्य पीठाधीश्वर गौतम राम जी के अवतरण दिवस के पवित्र अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे हैं। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के वाराणसी शिवाला स्थित क्रीम कुंड अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान पर सादगी पूर्ण तरीके से आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। पूज्य बाबा जी ने विवाह आयोजन के दौरान दिए संदेश में कहा यह संयोग ही परम पिता परमेश्वर का आशीर्वाद है। पूज्य बाबा जी ने कहा गृहस्थ जीवन को तप, सेवा और साधना का रूप दें। जैसे शिव-पार्वती, सीता-राम का दाम्पत्य लोक-कल्याण हेतु आदर्श बना, वैसे ही आपका जीवन भी धर्म, प्रेम व कर्तव्य का संगम बने। पति-पत्नी को दूसरे का पूरक बताते हुए पूज्य बाबा ने संदेश में कहा अहंकार का त्याग, समर्पण का भाव और परस्पर सम्मान ही सुखी दाम्पत्य के सफलता कुंजी है। सुख में साथ हँसें, दु:ख में साथ तपें। एक दूसरे के दोष की बजाय गुणों को देखें। नव दंपति अपने परिवार, माता-पिता, गुरुजनों की सेवा को सदैव सर्वोपरि रखें। प्यासे को पानी, भूखे को अन्न और दुखी को सांत्वना देना ही सच्चा गृहस्थ धर्म है।
आपका घर अघोरेश्वर के दया, करुणा, प्रेम का केंद्र बने। संतान को संस्कार दिए जाने के संबंध में उन्होंने कहा जब माता-पिता स्वयं धर्म-पथ पर चलेंगे, तभी संतान भी संस्कारी होगी। सुबह-शाम प्रभु स्मरण, सत्य वचन, सात्विक आहार के जरिए अपने घर को मंदिर बनाएँ। पूज्य गौतम राम जी की ओर से पूज्य प्रियदर्शी राम जी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा आप सभी का दाम्पत्य जीवन दीर्घायु, आरोग्य, संतान, संपत्ति और यश से परिपूर्ण हो।

You Might Also Like

रायगढ़ से चलने वाले छाबड़ा बस की मनमानी

प्रेमिका से मिलने गए युवक की फांसी पर लटकते मिली लाश

ओपी चौधरी ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

चाय-नाश्ते की दुकान पर झगड़ा मारपीट

एनटीपीसी लारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2024

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंधे हत्याकांड का खुलासा, युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने वाला गिरफ्तार
Next Article रायगढ़ को सियासत नहीं, संकल्प से गढ़ रहे ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?