NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 क्लब के 170 खिलाड़ी शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 क्लब के 170 खिलाड़ी शामिल
रायगढ़

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 क्लब के 170 खिलाड़ी शामिल

फाइनल मुकाबले में आज आजमाएंगे अपना भाग्य

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ। पुलिस द्वारा दो दिवसीय पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्टस के तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराया जा रहा है। जिसमें जिले के 10 क्लब के 170 ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जहां पहले दिन 1-2 मिनट के दो राउंड खेलाए गए और अब इनके विजेता अगले राउंड में प्रवेश करेंगे। अग्रोहा भवन में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्री हनुमान जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर किया गया।


इस प्रतियोगिता में गर्ल्स एवं बॉयज की दो कैटेगिरी अंडर-14 और अंडर-17 में बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। जिले के 10 ताइक्वांडो क्लबों के प्रशिक्षित खिलाडिय़ों का सबसे पहले वेट कराया गया। गर्ल्स वर्ग के मुकाबले 1-1 मिनट के दो राउंड में कराए गए, जिनके विजेता अगले राउंड में खेलेंगे।
शनिवार को बॉयज अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे। गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों के फाइनल मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इस दो दिवसीय खेल आयोजन का भव्य समापन होगा।

खिलाडिय़ों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी

कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने रायगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में ताइक्वांडो के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। रायगढ़ पुलिस द्वारा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जो निश्चित रूप से उनके भविष्य को नई दिशा देगा।

खेल प्रतिभाओं को मजबूत मंच देना उद्देश्य

स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स आयोजित करने का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच देना है। ताकि यहां के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए इंडोर स्पोर्ट्स आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों व जिले के वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाडिय़ों के साथ चर्चा की गई। जिसके बाद ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला ताइक्वांडो के सभी क्लब, कोच और खिलाडिय़ों ने काफी मेहनत की है।

You Might Also Like

इंदिरा नगर वार्ड 7 से राजनीति में उतरेंगे अनिल सिदार

केशला उपार्जन केंद्र में 48.67 लाख के धान का महाघोटाला

एक युवक सहित एक महिला ने जहर सेवन कर दी जान

धनबादा कंपनी के बिजली प्रोजेक्ट में नाबालिग कर रहे मजदूरी

29 से 31 मार्च अवकाश दिवस में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोयल फार्मेसी, अपेक्स, चिल्ड्रन व मेट्रों अस्पताल का हुआ निरीक्षण
Next Article कट्टा अड़ाकर व्यापारी से 50 हजार की लूट, 4 नकाबपोश ने वारदात को दिया अंजाम

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?