NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
रायगढ़

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़.  विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अमेरिका के सिएटल शहर में स्वामी विवेकानंद जी की जीवंत प्रतिमा के अनावरण को भारत की सांस्कृतिक विजय और विश्व-बन्धुत्व के विचार की प्रतिष्ठा’ निरूपित किया । श्री चौधरी के कहा 1893 में शिकागो धर्म संसद से गूंजी स्वामी विवेकानंद की वह ऐतिहासिक आवाज आज 2026 में सिएटल के वेस्टलेक स्क्वायर तक पहुंच गई है। यह क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का है। यह पहली बार है जब अमेरिकी प्रशासन ने किसी भारतीय आध्यात्मिक गुरु की प्रतिमा को सार्वजनिक जगह पर स्थापित करने की अनुमति दी है। यह केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’,‘सर्व धर्म समभाव’ और ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’* के संदेश का वैश्विक सम्मान भी है। स्वामी जी ने शिकागो में दुनिया को बताया था कि भारत केवल सपेरों का देश नहीं, बल्कि शून्य, योग और वेदांत की भूमि है। आज 133 वर्ष बाद सिएटल में उनकी प्रतिमा का स्थापित होना बताता है कि वैचारिक शक्ति तलवार से बड़ी होती है ।श्री चौधरी ने युवाओं के लिए दिए संदेश में कहा, “स्वामी विवेकानंद आज भी भारत के युवाओं के सबसे बड़े आइकॉन हैं। सिएटल की यह घटना हम सबको याद दिलाती है कि चरित्र, संस्कार और ज्ञान से हम विश्व का नेतृत्व कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के युवा स्वामी जी के ‘मुझे 100 ऊर्जावान युवा दो, मैं भारत बदल दूंगा’ वाले आह्वान को आत्मसात करें । विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना को भारत-अमेरिका संबंधों का नया अध्याय बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सिएटल जैसे वैश्विक शहर में सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा लगना भारत-अमेरिका के सांस्कृतिक संबंधों में मील का पत्थर है। इससे अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीयों और विशेषकर छत्तीसगढ़ के प्रवासी परिवारों में उत्साह है। उन्होंने भारत सरकार, अमेरिकी प्रशासन, सिएटल नगर परिषद एवं वहां के भारतीय समुदाय को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी। स्वामी जी की यह प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को बताएगी कि भारत दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध देता है।* यह प्रतिमा सिएटल के वेस्टलेक स्क्वायर में खड़े होकर पूरी दुनिया को भारत की आत्मा से परिचित कराती रहेगी।

You Might Also Like

समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त

रामलीला मैदान में धूमधाम से मना 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव

डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर महापौर ने किया रवाना

नववर्ष के उपलक्ष्य पर रायगढ़ श्याम मंदिर में महा आरती व कीर्तन का आयोजन आज

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिले के स्कूलों में किया गया ‘न्यौता भोजन’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा

खबरें और भी है....

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?