NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
रायपुर

33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा

सीएम साय ने तत्काल लागू करने की उठाई मांग

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 12:12 am
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सदन में शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश करते हुए महिला आरक्षण बिल को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई, जिससे सदन का राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया।
आसंदी द्वारा इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया। इस फैसले के विरोध में विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

विपक्ष के आरोप, सरकार पर गुमराह करने का दावा

विपक्ष ने कड़े शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे पर सत्ता पक्ष राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि सरकार सदन के भीतर और बाहर महिलाओं को गुमराह कर रही है और वास्तविक स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रही। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की, सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूरे विषय पर पारदर्शिता और स्पष्ट जवाब की मांग की।

सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर लगाए आरोप

चर्चा के दौरान लता उसेंडी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर बाधा उत्पन्न करने का काम विपक्ष ने ही किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में भी विपक्ष ने इस बिल को आगे बढऩे से रोकने का प्रयास किया और महिलाओं की भावनाओं की अनदेखी की।

टकराव से बढ़ा सियासी तापमान

महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने विधानसभा का माहौल पूरी तरह गरमा दिया। पूरे सत्र के दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जोरदार बहस का दौर चलता रहा, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार बाधित भी हुई। यह मुद्दा केवल सदन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक गलियारों और आम जनचर्चा में भी तेजी से उभरकर सामने आया है। आने वाले समय में महिला आरक्षण का विषय प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख मुद्दा बन सकता है, जिस पर विभिन्न दल अपनी-अपनी रणनीति और राजनीतिक रुख के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की फिल्मी दुनिया को मिलेगी नई उड़ान

हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़

सीएम साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ

परियोजनाओंं को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण

लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो में छ.ग.की मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
Next Article 1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार

खबरें और भी है....

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?