NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
रायगढ़

ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए

घरघोड़ा व रायगढ़ में सायबर टीम की दबिश, आरोपियों से 7 मोबाइल और 15 हजार कैश जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। साइबर सेल और घरघोड़ा पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते हुए 4 लोगों को पकड़ा है। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पहला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां साइबर टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि घरघोड़ा के जय स्तंभ चौक के पास चेन्नाई सुपर किंग व गुजरात टाइटन के क्रिकेट में बॉल टू बॉल व हारजीत के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा के जय स्तंभ चौक के पास कुछ लोग चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के मैच में बॉल-टू-बॉल और हार-जीत पर लोगों से पैसे लेकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं।
सूचना मिलने पर साइबर टीम और घरघोड़ा पुलिस ने जय स्तंभ चौक के पास वार्ड नंबर 13 लक्ष्मीनारायण सिदार के घर दबिश दी, जहां कुछ लोग मोबाइल से आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के नाम गौतम भोजवानी पिता श्याम भोजवानी 26 साल सा. कन्या शाला के पीछे साईराम कालोनी, लक्ष्मीनारायण सिदार पिता चंदन सिंह उम्र 28 साल सा. वार्ड नं. 13, सागर गुप्ता पिता विनोद गुप्ता 27 साल सा. वार्ड नं. 02 कन्या शाला के पीछे घरघोडा शामिल है। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और इसमें दो अन्य लोगों की मदद से पैसे लगाए और खिलाए जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 4 मोबाइल फोन और करीब 15,490 रुपए भी जब्त किए हैं। इसके अलावा घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल पिता सुभाष गोयल उम्र 22 साल सा. लैलुंगा रोड घरघोड़ा को भी ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए पकड़ा है। उसके पास से भी मोबाइल जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।
क्या कहते हैं एसएसपी
इस संबंध में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। आईपीएल की आड़ में अवैध सट्टेबाजी करने वालों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को ऐसे अवैध नेटवर्क से दूर रहना चाहिए। आमजन से अपील है कि ऑनलाइन सट्टा या जुए की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोष्टापारा-गद्दी चौक में भी आरोपी पकड़ाए

कोतवाली पुलिस और साइबर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नयागंज कोष्टापारा इलाके में दबिश दी। यहां खादी ग्राम भंडार के पास से सोनू देवांगन पिता रूपेन्द्र देवांगन 21 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था और दूसरों को भी इसमें शामिल कर रहा था। उसके मोबाइल से मैच के स्क्रीनशॉट और गूगल पे के लेनदेन की जानकारी भी मिली। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन पिता स्व0 अनन्त राम देवांगन 24 वर्ष पेशा कैफे सेन्टर निवासी नया गंज कोष्टापारा रायगढ़ को भी आईपीएल सट्टा चलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल जब्त किए गए, जिनसे वह सट्टे का लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में दोनों ने ऑनलाइन सट्टा चलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

You Might Also Like

डॉ श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ

टेलीग्राम मोबाईल एप्प के जरिए रेलकर्मी से लाखों की ठगी

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित रहा पूज्य अघोरेश्वर का जीवन

11 व 12 को जेसीआई काइट फेस्टिवल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
Next Article तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?