NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन
रायगढ़

चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। चिकित्सा और तकनीक के संगम ने आज जटिल इलाज को संभव बना दिया है। रायगढ़ स्थित डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (डॉ रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल) ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता साबित करते हुए एक मरीज का ‘इटीईपी’ पद्धति से सफल लेप्रोस्कोपी हर्निया ऑपरेशन किया है। यह तकनीक न केवल अत्याधुनिक है, बल्कि चुनिंदा अस्पतालों में ही उपलब्ध है।
कुछ दिनों पूर्व एक मरीज पेट में तेज दर्द और सूजन की समस्या लेकर डॉ. आर. पटेल हॉस्पिटल पहुँचा। हमारे विशेषज्ञ ने मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल सोनोग्राफी करवाई गईं। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि मरीज ‘हर्निया’ से पीडि़त है। हर्निया एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और अंदरूनी अंग या चर्बी उस कमजोर हिस्से से बाहर आने लगती है। यदि इसका सही समय पर उपचार न हो, तो यह आंतों में रुकावट पैदा कर जानलेवा भी हो सकती है। गौरतलब है की ऑपरेशन के मात्र 24 घंटे के भीतर मरीज चलने-फिरने में सक्षम हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रिकवरी की यह गति अद्भुत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह की उच्च-तकनीकी सर्जरी के माध्यम से क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। आमतौर पर हर्निया के लिए ‘ओपन सर्जरी‘ की जाती है जिसमें बड़ा चीरा लगता है । लेकिन अस्पताल के संचालक डॉ. अजीत पटेल के कुशल मार्गदर्शन और जनरल सर्जन डॉ. अजय चौधरी की विशेषज्ञता के कारण ‘इटीईपी’ तकनीक को चुना। गौरतलब है कि डॉ अजय चौधरी मिनिमल इनवेसिव में बैंगलोर से ट्रेनिंग प्राप्त है और लैप्रोस्कोपिक की होल सर्जरी के लिए प्रशिक्षित है। यह तकनीक चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। क्योंकि इस प्रक्रिया में सर्जन पेट की परतों के बीच एक कृत्रिम स्थान बनाते हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदरूनी अंगों (जैसे आंतों) को स्पर्श करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे अंगों को क्षति पहुँचने का खतरा शून्य हो जाता है। ‘इटीईपी’ तकनीक के माध्यम से सर्जन को पेट के अंदर बेहतर दृश्य मिलता है, जिससे वे जाली को मांसपेशियों के सबसे सुरक्षित हिस्से में सटीक रूप से फिट कर पाते हैं। इस विधि में मरीज के पेट पर बहुत छोटे छेद किए जाते हैं, जिससे टांके का निशान नहीं रहता और संक्रमण का खतरा भी न के बराबर होता है। इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को अस्पताल के संचालक डॉ अजीत पटेल और जनरल सर्जन डॉ. अजय चौधरी ने अपने नेतृत्व में संपन्न किया। उनके साथ उनकी सहयोगी टीम त्रिलोचन पटेल, रामेश्वर मालाकार एवं अन्य और एनेस्थीसिया डॉ आशुतोष अग्रवाल और डॉ अशोक सिंह सिदार विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के समन्वय के कारण ही इतनी जटिल सर्जरी को बहुत कम समय में सुरक्षित रूप से अंजाम दिया गया।
डॉ रूपेन्द्र पटेल ने बताया कि ‘इटीईपी’ पद्धति से सर्जरी करना तकनीकी रूप से काफी कठिन होता है और इसके लिए विशेष प्रशिक्षण व अनुभव की आवश्यकता होती है। बहुत कम चिकित्सा केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन हमें खुशी है कि हमने रायगढ़ के मरीज को यह विश्वस्तरीय उपचार प्रदान किया।

You Might Also Like

बागेश्वर धाम सरकार की तर्ज पर पंडित अजय उपाध्याय पर्चा में लिखकर बता रहे हैं लोगो के मन की बात

नियमानुसार करें परिसीमन कार्य-कमिश्नर चंद्रवंशी

डॉ आर. एल. हॉस्पिटल में 5 अगस्त को न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ साहू रहेंगे उपलब्ध

अनन्या गुप्ता का अंडर 14 सब हीरो जूनियर फुटबॉल नेशनल में हुआ चयन, पूरा जिला हुआ गौरवान्वित

मोदी सरकार ने कच्चे जुट के समर्थन मूल्य में 2.35 गुना वृद्धि की- ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुबह सबेरे डेयरियों में प्रशासन की दबिश, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
Next Article श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?