NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थलगांव में सडक़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्थलगांव में सडक़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली
जशपुरनगर

पत्थलगांव में सडक़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली

पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने दिया जागरूकता का संदेश

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकालते हुए लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उम्मेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, एसडीएम रितु राज सिंह बिसेन, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन, तहसीलदार भीष्म पटेल, जनपद सीईओ हरजीत सिंह भाटिया, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पत्थलगांव संगीता सुदर्शन सिंह, टीआई विनीत पांडे, टीआई अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, विजय त्रिपाठी, अंकित बंसल, सरपंच शशिकांता, श्रीमती शलमी निकुंज, श्रीमती उर्मिला पटेल सहित समस्त पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डी आई जी एवं एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि ठीक से बांधकर पहनें। नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में 79 तथा 2026 में अब तक 82 लोग सडक़ दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष मात्र साढ़े तीन महीने में ही 29 लोगों की मौत सडक़ दुर्घटनाओं में हो चुकी है, जिनमें कई मामलों में नशे की स्थिति प्रमुख कारण रही है।
डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने लोगों को राजवीर योजना की भी जानकारी दी और सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण गर्ग एवं एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने किया। नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सडक़ सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय की आम नागरिकों से अपील सडक़ सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती हूँ कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का ढ्ढस्ढ्ढ मार्क हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। याद रखें—आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार खुश रहेगा। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है।

You Might Also Like

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व विधायक यूडी मिंज के विवादित पोस्ट पर गरमाया माहौल

जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा

जशपुर में बनेगा स्पोर्टस स्टेडियम, आदिवासी खिलाड़ी खेलेंगे ओलिंपिक-मांडविया

डाइट में 5 दिवसीय योग उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सियान गुड़ी बना वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपूर्ण सेवा केंद्र
Next Article नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?