NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस की प्रेसवार्ता में एक भी महिला नहीं- मधुलता पटेल, कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर, महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस की प्रेसवार्ता में एक भी महिला नहीं- मधुलता पटेल, कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर, महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
रायगढ़

कांग्रेस की प्रेसवार्ता में एक भी महिला नहीं- मधुलता पटेल, कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर, महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही कांग्रेस

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल का आरोप, बिना महिलाओं के महिला आरक्षण पर चर्चा हास्यास्पद

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2026 12:09 am
By lochan Gupta April 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला रायगढ़ की अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कांग्रेस द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने 70 साल तक महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखा, वही कांग्रेस आज महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है। मधुलता पटेल ने कहा कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिना महिलाओं की महिला-चर्चा कांग्रेस के लिए हास्यास्पद स्थिति पैदा कर रही है। महिला आरक्षण को लेकर इससे बड़ा ढोंग और नौटंकी क्या हो सकती है? कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिना महिलाओं की महिला-चर्चा करना महज रस्म अदायगी है। स्थिति यह है कि कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं भी अब कांग्रेस कार्यालय जाना नहीं चाहती। श्रीमती पटेल ने भाजपा महिला सम्मेलन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के जिला कार्यालय में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर आरोप लगाने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रेस वार्ता में मंच से लेकर श्रोताओं तक कांग्रेस की एक भी महिला कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थी जो पार्टी महिला आरक्षण पर ज्ञान दे रही है, उसकी प्रेस वार्ता में एक भी बहन-बेटी को बोलने का मौका नहीं मिला। यही कांग्रेस का असली महिला-विरोधी चेहरा है। कांग्रेस की कथनी और करनी में यही अंतर है। महिला अध्यक्ष पटेल ने कहा बीजेपी ने महिलाओं को सम्मान दिया वही कांग्रेस ने अपमान किया। श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33त्न आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक कानून पारित करवा कर दिखाया। कांग्रेस दशकों तक सिर्फ बिल लाती रही लेकिन पास नहीं कराया। कांग्रेस का कच्चा चि_ा खोलते हुए मधुलता ने इतिहास बताते हुए कहा जब बाबा साहेब ने हिंदू कोड बिल लाकर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना चाहा, तब कांग्रेस ने ही विरोध किया और बाबा साहेब को इस्तीफा देना पड़ा। आज वही कांग्रेस महिला-हितैषी बनने का नाटक कर रही है। संविधान निर्माता बाबा साहेब की तस्वीर संसद में लगवाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। श्रीमती पटेल ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहाँ महिला मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक महिलाओं को संगठन में बराबर भागीदारी मिली है। कांग्रेस की सत्ता रहते हुए भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का अहम दायित्व महिला नेत्री पूनम पटेल सोलंकी को दिया गया। वही कांग्रेस के इस पद पर किसी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की। कांग्रेस के पास महिला नेत्रियों का अभाव है इसलिए वह चाहती है कि महिला आरक्षण लागू ना हो।आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी हैं। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार में 3 महिला मंत्री हैं। कांग्रेस बताए कि उनके शासन में कितनी महिलाओं को स्थान दिया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस से तीन सवाल पूछते हुए कहा आपकी प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण पर बोलने के लिए एक भी महिला क्यों नहीं थी? 70 साल में आपने महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं कराया? आपकी पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष कितनी हैं? कांग्रेस का महिला प्रेम सिर्फ चुनावी है। जब बात जमीन पर उतरने की आती है तो मंच पर सिर्फ पुरुष दिखते हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि रायगढ़ की महिलाएं कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी हैं। मोदी जी ने महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्ज्वला, मुद्रा, मातृ वंदना जैसी योजनाओं से सशक्त किया है। कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे। भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस के इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए घर-घर जाकर बहनों को सच्चाई बताएगा।

You Might Also Like

अखिलेश सिंह ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

हाथी के हमले से 3 की मौत, मासूम को पटक-पटककर मार डाला

दंतेवाड़ा के लिए मेरे शरीर का कण-कण समर्पित-ओपी चौधरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी करना किसानों के साथ धोखा : उमेश पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सडक़ हादसा में मौत
Next Article उठाईगिरी गैंग का भांडाफोड,़ आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?