NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जयकारे के साथ भगवान परशुराम की निकली भव्य शोभायात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जयकारे के साथ भगवान परशुराम की निकली भव्य शोभायात्रा
रायगढ़

जयकारे के साथ भगवान परशुराम की निकली भव्य शोभायात्रा

शहर में अक्षय तृतीया पर्व, भगवान परशुराम जयंती पर्व की रही धूम

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2024 11:30 pm
By lochan Gupta May 10, 2024
Share
6 Min Read

रायगढ़। हिंदू धर्म के विप्र समाज के लोग सनातन काल से अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मणों के कुल देवता और भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम के जन्मोत्सव को मनाते आ रहे हैं। वहीं आज शहर के ब्राम्हण आयोजन समिति एवं मारवाड़ी महिला ब्राम्हण समिति व सर्व ब्राह्मण समाज के सभी श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया महापर्व के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव की खुशी में ऐतिहासिक एवं मनभावन झांकी के साथ भगवान परशुराम मंदिर से भव्यता के साथ निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया व समूचा शहर भगवान परशुराम के जयकारे से गुंजित हो गया। आज अक्षय तृतीया पर्व के दिन घड़ी चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर ब्राम्हण समाज के सैकड़ों लोगों ने विधिवत पूजन – अर्चना की गई व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पुन: शोभा यात्रा के पहले महाआरती की गई जिसमें ब्राम्हण महिला समाज की महिलाओं व बच्चों ने भी श्रद्धा से भाग लिया।
ब्राह्मण सेवा समिति के सभी श्रद्धालुओं ने शाम पांच बजे भगवान परशुराम मंदिर में महाआरती एवं पूजा अर्चना किए। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और समूचा अंचल भगवान परशुराम के जयकारे से गूंजित हो गया। इसके पश्चात डीजे व कर्मा पार्टी झंकार व आतिशबाजी के साथ भगवान परशुराम मंदिर से हाथों में ध्वजा लेकर शोभा यात्रा निकली व भगवान परशुराम के जयकारे के साथ महाशोभा रैली भगवान परशुराम मंदिर से हंडी चौक, गद्दी चौक, पुत्री शाला रोड़, मंदिर चौक, गोपी टॉकीज, रामनिवास चौक, गांधी चौक, स्टेशन चौक, नटवर स्कूल, सत्तीगुड़ी चौक होते हुए पुन: भगवान परशुराम मंदिर पहुंची।
जमकर झूमे श्रद्धालुगण
ब्राम्हण समाज के सभी वर्ग के लोग भगवान परशुराम के भजन गीतों व राम जी की निकली व अनेक भक्ति मधुर गीतों के साथ जमकर झूमे जो शहर में विशेष आकर्षण रहा।
मनभावन रही भगवान की झांकी
खूबसूरत बग्गी में भगवान परशुराम की वेशभूषा में सजधजकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसे देखकर शहरवासी अत्यधिक मुग्ध हो गए। वहीं आज शहर का हर चौक चौराहे भगवान परशुराम के जयघोष से गुंजित हो गया।
गणमान्य नागरिक हुए शामिल
ब्राम्हण समाज की भव्य रैली में आज अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा,पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, अनिल शुक्ला, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पांडेय वरिष्ठ पत्रकार व अध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ हरेराम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा, संतोष शर्मा, आशीष शर्मा, टिंकू आदित्य शर्मा, राजेश शर्मा, पवन शर्मा,अमित शर्मा, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, मनोज शर्मा, विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व सर्व ब्राम्हण समाज के लोगों ने भाग लिया। इसी तरह ब्राह्मण महिला से अध्यक्ष श्रीमती बबीता सुनील दत्त शर्मा, रमा शर्मा, पिंकी शर्मा , श्वेता शर्मा, संतोष शर्मा, मीरा शर्मा, विभा शर्मा, मीना भारद्वाज, मीना शर्मा, श्वेता शर्मा, मीरा शर्मा सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।
जगह – जगह हुआ स्वागत
भगवान परशुराम शोभा यात्रा का शहर के हर चौक चौराहे में शीतल शरबत, नाश्ता, आइसक्रीम व ठंडाई, शीतल पेय से शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का शहर के विभिन्न सामाजिक संस्था के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।
रात में हुआ महाभंडारा
भगवान परशुराम महाशोभा यात्रा रैली के बाद रात में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा की व्यवस्था की गई जहां सभी ने भगवान परशुराम का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शोभा यात्रा में सहयोग के लिए पुलिस विभाग व यातायात विभाग के सभी स्टॉफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अक्षय तृतीया पर्व की भी धूम रही
अक्षय तृतीया पर्व तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है और हर शुभ कार्य की शुरुआत भी होती है। वहीं इस दिन शादियाँ भी खूब होती हैं और लोग श्रद्धा से अपने कुल देवी- देवता की पूजा अर्चना भी करते हैं। वहीं आज अक्षय तृतीया पर्व की खुशी शहर में भी देखने को मिली। सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। वहीं बाजार में भी हलचल देखने को मिली व लोगों ने शगुन के तौर पर अपने मनपसंद चीजों की खरीदारी भी जमकर किए।
पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। शोभायात्रा के दौरान यातायात को व्यवस्थित करने में पुलिस जवान लगे रहे। जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजर रही थी, उस दौरान उन मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया, जिसके कारण वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ा। पैलेस रोड से कोष्टापारा, शहीद चौक मार्ग पर शाम के समय यातायात का दबाव अधिक पड़ा, जिसके कारण इस मार्ग पर थोड़ी-थोड़ी देर में जाम की स्थिति रही।

You Might Also Like

श्रेष्ठा एवं अंश होटल पर गिरी नोटिस की गाज

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका-कंचन पांडेय

मरच्यूरी का बड़ा फ्रीजर फिर हुआ खराब, दो फ्रीजर से चला रहे काम

जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बागेश्वर धाम सरकार के ही जैसे एक और महराज का हुआ आगमन
Next Article पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर जागेश्वर यादव को ओपी ने दी बधाई

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?