NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व-विष्णुदेव साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व-विष्णुदेव साय
रायगढ़

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व-विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2024 1:11 am
By lochan Gupta February 3, 2024
Share
14 Min Read

रायगढ़,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढिय़ों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया। वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों से कहा था कि जब भी आप शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, मैं जरूर आउंगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज रायगढ़ में शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़ के इस सपूत की वीरता की कहानियां रगो में जोश भर देती है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के मिसाल थे। उन्होंने देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया और कर्तव्य पालन में कभी रुके नही, थके नहीं। जब आतंकवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। साय ने कहा कि वे ऐसे जाबांज शेर थे जिनका सामना करने में देश के दुश्मन घबराते थे, इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें एम्बुस में फंसाकर हमला किया। दुश्मनों से लड़ाई करते हुए वे अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। उनके शहादत पर रायगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश और प्रदेश को नाज है। मुख्यमंत्री साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के जल्द कायाकल्प करने का आश्वासन दिया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश-दुनिया के सामने देशभक्ति की नजीर रखी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने अपने प्राणों तक का त्याग किया। चौधरी ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य हमारी स्मृति में प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा और अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी।
इस दौरान महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, राजेश पटनायक, श्रीमती नीता पटनायक, कैलाशनाथ शुक्ला, प्रभात त्रिपाठी, श्रीमती ललिता त्रिपाठी, डॉ.सुचित्रा त्रिपाठी, आलोक सिंह, राहुल शुक्ला, गोकुलानंद पटनायक, डायरेक्टर सैनिक कल्याण बिग्रेेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास, कर्नल अविनाश रावल, गुरूपाल भल्ला, अरूणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, सुशील मित्तल, मुकेश मित्तल, गिरधर गुप्ता, जगन्नाथ पाणिग्राही, श्रीमती शीला तिवारी, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव उपस्थित रहे।
विरले बलिदानी, जिसने परिवार सहित देश सेवा में किए प्राण न्योछावर
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देश के ऐसे विरले बलिदानी है जिन्होंने देश सेवा में अपने पूरे परिवार के साथ प्राण न्योछावर कर दिए। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहांग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक शहीद कर्नल त्रिपाठी ने मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

सीएम साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
किसानों से की चर्चा कर अपने सामने धान का करवाया तौल

 

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील निर्णय से धान खरीदी की अंतिम तारीख 4 तारीख तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में भी खरीदी होगी।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जिले में हुई धान खरीदी और उठाव के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

आर्य समाज ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय- मुख्यमंत्री

अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विष्णुदेव साय

रायगढ़, 2 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ के ग्राम तुरंगा के गुरूकुल आश्रम में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, डॉ.रामकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर संत सम्मेलन आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने संत सम्मेलन में आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 मैं पहली बार सांसद बना था। तब से मुझे आर्य समाज के आश्रमों में जाने के साथ ही कार्य करने का अवसर मिलता रहा है। आर्य समाज द्वारा ग्रामीण, आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आर्य समाज को इसी प्रकार जनसेवा जारी रखने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। आज हमारी सरकार को लगभग डेढ़ माह हुए हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन राज्य शासन ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल के धान का बकाया बोनस भी दिया। प्रदेश के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए में तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की तारीख को 4 फरवरी तक बढ़ाया गया है, जिससे जो किसान धान नहीं बेच पाए है वो भी बेच पायेंगे। इस वर्ष बंपर धान खरीदी की गई है, जो तय लक्ष्य से अधिक हैं। इसी प्रकार तेन्दूपत्ता खरीदी के साथ ही चरण पादुका भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। इसी क्रम में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शासन ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के लोगों को रामलला के दर्शन भी कराएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज का सम्मान भी किया।
अतिथि शाला भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा के परिसर में बनने वाले अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया। इस आर्ष गुरुकुल आश्रम स्थापना सन 1992 में हुई थी।
गुरुकुल में अन्य राज्यों के बच्चे भी प्राप्त कर रहे शिक्षा
ग्राम तुरंगा के आर्ष गुरुकुल में 260 बच्चे सामान्य शिक्षा के साथ वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे है, जिसमें स्थानीय बच्चों के साथ आवासीय आश्रम के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 35 बच्चे भी शामिल हैं, जो नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

खरसिया में रेलवे अंडरब्रिज बनाने की मांग

रायगढ़। खरसिया में रेलवे अंडरब्रिज शीघ्र बनवाने की मांग शुक्रवार को रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपकर की गई है। यह ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के खरसिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों नें सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खरसिया क्षेत्र के मूलभूत समस्यायों में एक है रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण गंभीर समस्या है खरसिया रेलवे फाटक खरसिया शहर की बसाहट रेलवे लाइन की दोनों तरफ बराबर है, अंडरब्रिज बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में तहसील कार्यालय, सिविल कोर्ट, जनपद कार्यालय, सिविल कोर्ट, विद्युत कार्यालय, पुलिस थाना, बीईओ कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय, कृषि कार्यालय, सिंचाई कार्यालय, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, गौशाला, अनुसूचित जाति छात्रावास, वनवासी 100 बिस्तर कन्या छात्रावास स्थापित है, अण्डर ब्रिज से हजारो ग्रामवासियों का आवागमन सुलभ होगा। और वही रेलवे लाइन के दक्षिण दिशा में कृषि उपज मंडी, एफसीआई, स्पोर्ट्स कांपलेक्स, ऑडिटोरियम, कॉलेज, छात्रावास सहित पूरा खरसिया शहर का व्यवसाय स्थापित है, विभिन्न शिक्षण संस्थान है, जिससे हजारों ग्रामवासियों का आवागमन सुलभ होगा।अत: खरसिया शहर की महत्वपूर्ण मांग और आवश्यकता को देखते हुए जनहित में रेलवे अंडरब्रिज को स्वीकृत कराकर जल्द से जल्द बनवाने की कृपा करें।


आज शहीद विप्प्व त्रिपाठी जी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में रायगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी , वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी का डिग्री कॉलेज लाल मैदान में बनी हेलीपेड में भाजपा नेता आशीष ताम्रकार ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद पंकज कंकरवाल , उप नेता पार्षद श्रीनु राव, पार्षद अशोक यादव , पार्षद महेश शुक्ला , पार्षद मुक्तिनाथ बबुवा ,पार्षद राजेंद्र ठाकुर , पार्षद सोमेश साहू ,पार्षद नब्बू ,सहित सतीश पांडे , चंद्रजीत सिंह द्वारा जंबो माला से आत्मीय स्वागत किया गया ।

You Might Also Like

पुस्तकें पढऩा हिन्दी सीखने का अच्छा माध्यम है : धरा देवांगन

समाज के जरुरतमंद लोगों को दिया गया दिवाली का उपहार

पति सरकारी नौकरी पर, पत्नी और बच्चे भीख मांगने पर मजबूर

एसडीएम कार्यालय के सभागार में चल रहा जनसमस्या निवारण शिविर!

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने बनेगा टूरिज्म एसेट बैंक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो पेट्रोल पंप सहित 4 संस्थानों को किया गया सील
Next Article नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका-कंचन पांडेय

खबरें और भी है....

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रेश, हादसे में एक मात्र यात्री बचा जीवित 
सुने मकान से जेवरात सहित रुपए की चोरी
ट्रक-ट्रेलर में भिडंत, जिंदा जला ट्रेलर चालक
फिल्मी स्टाईल में अपहरण कर बेल्ट से बेदम पीटा
ब्लास्टिंग के कंपन से घरों में दरारें

Popular Posts

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रेश, हादसे में एक मात्र यात्री बचा जीवित 
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?