NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
रायगढ़

दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 6 दुकानों में दी दबिश

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:49 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा रायगढ़ शहर में राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के परिपालन में यह अभियान के दौरान दवा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों में औषधियों की गुणवत्ता, वैध क्रय-विक्रय, स्टॉक तथा संबंधित अभिलेखों की नियमानुसार जांच की जा रही है। अभियान के तहत विशेष रूप से सीएण्डएफ एजेंट, सुपर स्टॉकिस्ट, थोक औषधि विक्रेताओं तथा अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों का चिन्हांकन कर उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाजार में प्रतिबंधित, नशीली, नकली अथवा नियमों के विपरीत तरीके से खरीदी-बिक्री की जा रही औषधियों का किसी भी स्थिति में वितरण न हो।
निर्धारित अभियान के तहत 19 अगस्त को रायगढ़ शहर स्थित भोले मेडिकल स्टोर एवं सुमित मेडिकल स्टोर की जांच की गई। वहीं 20 अगस्त को गुड हेल्थ मेडिकोज, ओम मेडिकोज, आदित्य केमिस्ट तथा रजा मेडिकल स्टोर में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों में औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज, उपलब्ध स्टॉक तथा आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान दवा दुकानों में रखी औषधियों के स्रोत, खरीद संबंधी बिल, बिक्री अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि औषधियों का भंडारण और विक्रय निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।

अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में औषधियों के क्रय-विक्रय, स्टॉक या अभिलेखों में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्राप्त जवाब एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

उर्दना मारपीट : फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में एतिहासिक बढ़त के साथ लोकसभा में राधे भैया की जीत पर ओपी ने किया आभार व्यक्त

संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन अग्रोहा भवन में

एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

स्वाईल हेल्थ कार्ड के माध्यम से मिट्टी नमूना संग्रहण का किया गया कार्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
Next Article ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?