रायगढ़। वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल एक और श्रमिक ने भी रविवार को सुबह मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे अब मृतकों की संख्या 24 पहुंच गई है।
उल्लेखनीय है कि सक्ती जिला के ग्राम सिंघीतराई में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में घायलों का फिर से मौत होना शुरू हो गया है। ऐसे में मेडिकल कालेज अस्पताल में दो श्रमिकों का इलाज चल रहा था। ऐसे में जहां शनिवार को वेस्ट बंगाल निवासी सुब्रतो जेना की मौत हो गई थी तो वहीं कालड़ा अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया था।
वहीं शनिवार शाम से ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मनीष कुमार यादव की भी तबीयत नाजूक होने लगी थी और रविवार को सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 24 हो गई है। ऐसे में अब मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया है। वहीं घटना की सूचना पर रविवार को चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24



