NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
जशपुरनगर

साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत

पारिवारिक विवाद में आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान दम तोड़ा, दो गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 20, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 20, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली की है। मृतक की पहचान ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुरली राम ने गांव की ही सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था और इसी कारण उसका अपने ससुराल पक्ष से अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस घटना की मुख्य वजह बनी।
घटना 30 मार्च की रात की है। मृतक के घर में बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। केक काटने के बाद उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ मिठाई देने मायके चली गई थी। देर रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा। मायके में उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया। उन्होंने उसके सीने और पेट पर चढक़र लात-घूंसों से हमला किया। इसी दौरान मिथिला यादव ने डंडे से भी उसकी पिटाई की। मृतक की पत्नी ने बीच-बचाव कर उसे किसी तरह छुड़ाया। घटना के बाद मुरली राम किसी तरह अपने घर लौटा, लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। उसे पहले सीएचसी कोतबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उड़ीसा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

सुंदरगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के बाद मामला चौकी कोतबा भेजा। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चला कि मृतक की मौत सीने में गंभीर चोट के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। चौकी कोतबा थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों शिवकुमार यादव और मिथिला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है।

क्या कहते हैं एसएसपी

जिले के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने मामले में तुरंत करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि ‘कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

You Might Also Like

तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोका, मौके पर हुई मौत

विकासखंड स्तरीय ईसीसीई प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

क्रिकेटर बने सीएम साय ने लगाया शॉट, समिति को हर साल 10 लाख देने की घोषणा

छात्राओं से अश्लीलता कराने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए
Next Article वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?