NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
छत्तीसगढ़

वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा

मृतकों की संख्या हुई 23, उद्योगपति नवीन जिंदल ने एफआईआर पर उठाए सवाल

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 12:23 am
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
3 Min Read

सक्ती। सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढक़र 23 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 3 और घायल मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजूदर झूलसे थे। 13 घायलों का इलाज अभी जारी है। घटना की शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आने पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इस कार्रवाई पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जांच से पहले अनिल अग्रवाल का नाम एफआईआर में शामिल करना गंभीर चिंता का विषय है। पहले घटना की जांच होनी चाहिए, सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

24 घंटे में 3 घायल मजदूरों की मौत

शनिवार को रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में 2 घायलों की इलाज के दौरान जान चली गई। इनमें उमेंद्र शाह और मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली शामिल है। वहीं, शुक्रवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट बंगाल के मजदूर सुब्रोतो जेना (80-90 प्रतिशत झुलसे) ने भी दम तोड़ दिया था।

जांच में सामने आई लापरवाही

औद्योगिक सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि बॉयलर फर्नेस के अंदर ज्यादा मात्रा में फ्यूल जमा हो जाने के कारण तेज प्रेशर बना। दबाव के कारण बॉयलर का निचला पाइप अपनी निर्धारित स्थिति से हट गया। जिस वजह से ब्लास्ट हुआ। एफआईआर की रिपोर्ट में भी यही कारण बताया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि मशीनों के रखरखाव और संचालन में लापरवाही बरती गई। एसपी के निर्देश पर एएसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

उद्योगपति नवीन जिंदल ने उठाए सवाल

उद्योगपति नवीन जिंदल ने अनिल अग्रवाल पर एफआईआर होने पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पहले घटना की जांच होनी चाहिए और सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। जब सरकारी कंपनियों या रेलवे में घटनाएं होती हैं, तो क्या हम चेयरमैन का नाम लेते हैं? नहीं। यही मानक निजी क्षेत्र पर भी लागू होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने घटना पर दुख जताया।

You Might Also Like

एलुमिना-प्लांट में हॉपर गिरा 4 मजदूरों की हुई मौत

कारोबारियों के 10 ठिकानों पर आईटी की रेड

जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के ५ लोगों की हत्या

युवा मोर्चा का भव्य होली मिलन समारोह

बीजापुर मुठभेड़ पर नक्सल संगठन का जारी किया प्रेस नोट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हत्या के आरोपी को उम्र कैद
Next Article सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?