NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरोरा में यादों का संगम: पीएम भरत देवांगन विद्यालय में भव्य एलुमनी, मिलन समारोह आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > खरोरा में यादों का संगम: पीएम भरत देवांगन विद्यालय में भव्य एलुमनी, मिलन समारोह आयोजित
छत्तीसगढ़

खरोरा में यादों का संगम: पीएम भरत देवांगन विद्यालय में भव्य एलुमनी, मिलन समारोह आयोजित

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:16 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

खरोरा। पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021 से पूर्व अध्ययनरत रहे पूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य एलुमनी मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। वर्षों बाद अपने प्रिय विद्यालय परिसर में लौटे पूर्व विद्यार्थियों के चेहरों पर पुरानी यादों की चमक और अपने गुरुओं से मिलने की अपार खुशी साफ झलक रही थी।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शाला प्राचार्य रजनी मिंज, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर एवं समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में, समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य रजनी मिंज ने विद्यालय की उपलब्धियों और एलुमनी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

यादों का कारवां और अनुभवों की साझेदारी

समारोह में 2021 से पूर्व के विभिन्न बैचों के विद्यार्थी शामिल हुए। किसी ने अपने छात्र जीवन के रोचक प्रसंग साझा किए तो किसी ने शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया। कई पूर्व विद्यार्थी आज प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी और निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम का संदेश दिया। एक पूर्व छात्र ने भावुक होकर कहा कि यहीं से हमने सपने देखना सीखा और उन्हें साकार करने का हौसला पाया। वहीं कई छात्राओं ने विद्यालय में मिले संस्कारों और शिक्षा की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। गीत, नृत्य, नाटक और स्वागत गान ने समारोह को जीवंत बना दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे वातावरण और अधिक आत्मीय हो उठा।

विकास की नई दिशा

समारोह के अंत में सामूहिक भोज एवं समूह छायाचित्र सत्र आयोजित किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करेंगे। यह एलुमनी मिलन समारोह न केवल पुरानी यादों को ताज़ा करने का अवसर बना, बल्कि विद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों के बीच मजबूत संबंधों की नई शुरुआत भी साबित हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, सुमित सेन, पूर्व छात्रों में अनिल कुर्मी, प्रवीण लाटा, प्रमोद ठाकुर, जोगिंदर सलूजा, भरत , राजेश चौहान, देवेंद्र सिंह ठाकुर, रामकिशोर सेन, सुरेंद्र कोसरिया, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश चौहान, अब्दुल अमीन खान, राजकुमार अग्रवाल, गुरदीप छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, विष्णु देवांगन, संजय वर्मा, देवव्रत चंद्रवंशी, तोरण, छेदीलाल देवांगन, परमजीत सिंह चांवला, एवं सैकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

सम्मान और स्मृति चिन्ह वितरण

विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित एलुमनी सदस्यों को साल श्री फल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले कुछ पूर्व छात्रों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने एलुमनी एसोसिएशन के गठन का प्रस्ताव भी रखा, जिससे भविष्य में पूर्व विद्यार्थियों का विद्यालय से सतत जुड़ाव बना रहे और वे मार्गदर्शन, संसाधन व सहयोग के माध्यम से संस्था को और सशक्त बना सकें।

You Might Also Like

चेरूडीपा स्कूल में सामुदायिक सहभागिता से बना चबूतरा एवं मैदान समतलीकरण

दो साल में सुरक्षा बलों ने मारे 500 से ज्यादा माओवादी : सीएम साय

सीएमएचओ ने प्रा. स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति

नाले में बहे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल
Next Article बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बिछड़ा बालक सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?