NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अपेक्स हॉस्पिटल में 26 को डॉ. रश्मि देंगी नि:शुल्क परामर्श
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अपेक्स हॉस्पिटल में 26 को डॉ. रश्मि देंगी नि:शुल्क परामर्श
रायगढ़

अपेक्स हॉस्पिटल में 26 को डॉ. रश्मि देंगी नि:शुल्क परामर्श

नि:संतानता से मुक्ति की राह हुई आसान

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन 26 अप्रैल दिन रविवार को अपेक्स हॉस्पिटल परिसर में किया जा रहा है। इसमें इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल नि:शुल्क जांच एवं परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बांझपन की समस्या बहुत सामान्य होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं, तब तक उनकी उम्र काफी बढ़ जाती है।
डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में नि:संतानता के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे लोग सही समय पर इस समस्या का इलाज करा सकें। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है, क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते हैं और केवल महिला को ही दोषी ठहराते हैं। जबकि सर्वे के मुताबिक, 50: से ज्यादा मामलों में बांझपन के लिए पुरुष जिम्मेदार होते हैं। अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी ऐसी ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है। अस्पताल प्रशासन नि:संतानता के इलाज की सभी आधुनिक तकनीकों को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।
इसी प्रतिबद्धता की वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छत्तीसगढ़ में इनफर्टिलिटी के मामलों में अधिकतम सफलता दर प्राप्त करने में सफल रहा है। डॉ. रश्मि ने साझा किया कि हमारा यही प्रयास है कि रायगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस ओपीडी में नि:शुल्क वीर्य जांच एवं परामर्श दिया जाएगा, साथ ही सभी प्रकार के टेस्ट पर 25: की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

You Might Also Like

सुने मकान में चोरों का धावा, नगदी समेत ले उड़े 75 हजार का सामान

एनएच-49 पर हेलमेट बांट रहा ट्रैफिक अमला

पशु कु्ररता मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

सचिव नदारद, उप सरपंच व पंचों को निर्माण कार्यों की जानकारी नही

ओरिएंट कोल माईंस के कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बैंकों के सामने सडक़ पर पार्किंग परेशान आम नागरिकों ने एसडीएम तिवारी को दिया ज्ञापन
Next Article रायगढ़ में एक और कोयला खदान की तैयारी, तमनार में 19 मई को जनसुनवाई, हजारों परिवारों पर संकट के बादल

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?