रायगढ़। जिले में सडक़ हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साइकिल पर सवार होकर बुजुर्ग शादी कार्ड बांटने के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग मौके पर वृद्ध की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुसमुरा का रहने वाला नरसिंह चौहान (60) के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बुधवार की शाम को वह शादी कार्ड बांटने के लिए साइकिल से निकला था।
इस दौरान कोतरा रोड स्थित बाईपास ईला मॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले में ड्राइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। हादसे को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि बुजुर्ग किसी कार्ड को बांटने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक



