NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: परशुराम जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > परशुराम जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा
रायगढ़

परशुराम जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा

ब्राह्मण सेवा समिती करेगा आयोजन

lochan Gupta
Last updated: April 16, 2026 12:03 am
By lochan Gupta April 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी 19 अप्रैल, रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला अध्यक्षा मीरा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया था। यह अवतार आवेशावतार माना जाता है। उनका जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने अधर्म और अहंकार के विनाश के लिए क्षत्रियों का 21 बार संहार किया था।
इस वर्ष परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को शाम 5 बजे हंडी चौक स्थित परशुराम मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
समाज के लोग इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रमों और शोभायात्रा में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

You Might Also Like

राम लला के दर्शन कर वापस पहुंचे दर्शनार्थी

साईबर ठगी को लेकर रायगढ़ जीआरपी ने चलाया जन-जागरूकता अभियाान

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात पुरुष का शव, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

धरमजयगढ़ में भी कहीं न हो बजरमुड़ा की पुनरावृत्ति

मौसम ने दिया साथ, रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ मतदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 गंभीर, उपचार जारी
Next Article महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?