NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा
रायगढ़

महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा

बरसात पूर्व नाला सफाई अभियान शुरू

lochan Gupta
Last updated: April 16, 2026 12:04 am
By lochan Gupta April 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव की समस्या से निबटने नगर निगम द्वारा नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने एमआईसी सदस्यों के साथ लक्ष्मीपुर पुल स्थित बड़े नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी 6 प्रमुख नालों की सफाई कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित सफाई दरोगा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
वर्तमान में लक्ष्मीपुर नाला एवं कौहाकुंडा से चिरंजीव दास नगर तक के नाले की सफाई का कार्य आधुनिक मशीनों, चैन माउंटेन बड़े पोकलेन के माध्यम से तेजी से किया जा रहा है। इससे गाद सहित नाले में जमे कचरे और उसमें उगे झाडिय़ों को प्रभावी ढंग से निकालकर नालों की जल निकासी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
महापौर श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी प्रमुख नाले पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्यग श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्री आनंद भगत, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव, सफाई दरोगा श्रीमती कविता बेहरा सहित एवं निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री यादव द्वारा आश्वस्त किया गया कि निगम की सफाई टीम द्वारा अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें और शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

नालियों में न डालें कचरा नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम महापौर श्री चौहान ने शहर के सभी नागरिकों से नालों में कचरा डालने से बचने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या आती है। महापौर श्री चौहान ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।

You Might Also Like

अदाणी पावर द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न

क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे डिप्टी सीएम शर्मा

किशोरी को भगाने वाला एमपी के टीकमगढ़ में पकड़ाया

इनरव्हील क्लब के आफिशियल विजिट में शिरकत कीं डीसी रसिका बहादुर

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article परशुराम जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा
Next Article कबाड़ के अवैध कारोबार पर अब होगा चौतरफा अटैक

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?