रायगढ़। छत्तीसगढ़ का मध्य क्षेत्र अब कुदरत के जानलेवा कहर की चपेट में आ चुका है। सूरज के तेवर इतने तल्ख हो चुके हैं कि आसमान से आग की लपटें बरस रही हैं। रायगढ़ भी इसकी चपेट में है। मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ हीटवे अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू चल सकती है। मंगलवार को राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा, जहाँ पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का ऐसा विकराल रूप हीटवे अलर्ट देखा जा रहा है कि दोपहर होते-होते सडक़ें सुनसान हो रही हैं। इन इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे न केवल आम इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी त्राहि-माम कर रहे हैं। हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि महीने के अंत तक वहां भी सूरज अपना रौद्र रूप दिखाएगा और पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस झुलसा देने वाली गर्मी के पीछे उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं प्रमुख कारण हैं। ये हवाएं रेगिस्तानी तपिश लेकर छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में पारा जिस तेजी से ऊपर चढ़ा है, वह आने वाले समय में और भी भयानक हीटवे अलर्ट होने के संकेत दे रहा है। मध्य क्षेत्र में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर ‘लू’ की आहट है।
मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगले 24 घंटे मध्य छत्तीसगढ़ के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ जैसे होंगे। कई क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़े (लू ) चलेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन गर्म हवाओं का सिलसिला नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढऩे की आशंका को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है। इस हीटवे अलर्ट के कारण बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
आसमान से बरस रही आग, रायगढ़ में भी ‘लू’ की चेतावनी
अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ के लिए भारी



