NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर
जशपुरनगर

जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
6 Min Read

पत्थलगॉव। अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष , जिला पंचायत अध्यक्ष जन सेवक सालिक साय का जन्मदिन 21 आगामी अप्रेल को है। इस दिन कार्यकर्ता अपने चहेते नेता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते है। कांसाबेल के ग्राम पोंगरो में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही जगबंधन साय और गृहिणी श्रीमती राजकुमारी देवी के घर 21 अप्रेल को एक जन सेवक का जन्म हुआ, जिसे लोग आज सालिक साय के नाम से जानते हैं और जिन्हें लोग प्यार से ( बबलू साय ) के नाम से भी जानते है। सालिक साय की पहचान एक लोकप्रिय आदिवासी जन सेवक नेता के रूप में होती है। जगबंधन साय और राजकुमारी साय के 2 पुत्री और एक पुत्र है बचपन मे ही सालिक साय के सिर से माँ राजकुमारी का साया उठ गया, जिसकी वजह से घर परिवार की सभी जवाबदारी सालिक साय के कंधों पर आ गई। बचपन मे ही माँ के प्यार से वंचित सालिक साय को माँ के प्यार को दोनो बड़ी बहनों ने पूरा करने को कोशिश करते रहे। वही सालिक साय सुरु से ही झुझारू प्रवित्ति के रहे है दोनो बड़ी बहनों के साथ स्वयं की पढ़ाई लिखाई करने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।सालिक साय को शिक्षा दिक्षा दिलाने में बड़ी दीदी सुशीला साय और पूर्व जनपद सीईओ आर एच साय कौशल्या साय एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अहम योगदान रहा। सालिक साय अपने स्वभाव के अनुरूप पान दुकान चलाने से लेकर ड्राइवरी तक के काम करने में कभी संकोच नहीं किया। बड़ी बहने सुशीला साय और कौशल्या साय की शादी कराने की जवाबदारी भी इन्हीं के कंधे पर थी। दोनो बड़ी बहनों की शादी अच्छे परिवार में किया। बड़ी बहन सुशीला साय ( वर्तमान में सेवानिवृत्त )जनपद पंचायत सीईओ की पत्नी तो वही मझली बहन कौशल्या साय प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी है। सालिक साय और सबन्ति साय की 2 बेटी और 1 बेटा से हंसता खेलता परिवार है।
सालिक साय दो दशक से अधिक समय से लगातार पार्टी की सेवा कर रहे है और नए सदस्यता विस्तार के लिए बूथ स्तर तक के छोटे कार्यकर्ता और नेताओं की बैठक लेकर भाजपा के लिए सतत नए सिपाही तैयार करने में लगे रहते हैं विगत पंचवर्षीय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाया है। और कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद भाजपा को मजबूत करने के लिए सडक़ पर उतरकर अनेक आंदोलन किये। सालिक साय की व्यापक लोकप्रियता और कुशल रणनीति कठोर परिश्रम की बदौलत आज कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता रामपुकार सिंह के इस अभेद किले भेदने के लिए व्यूहरचना तैयार कर सीट को भाजपा की झोली में डाला है। इनके कठिन परिश्रम और जन सेवा कि बदौलत जनता ने इन्हे जशपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष के कुर्सी पर सुशोभित किया है।
1994 : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से राजनीतिक जीवन की शुरूवात , 1996 : भारतीय जनता पार्टी प्राथमिक सदस्यता (स्व. दिलीप सिंह जूदेव विष्णुदेव साय के सानिध्य में राजनीतिक सफर की शुरूवात किया। 2000 : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदस्य , 2002 – मंडल मंत्री (युवा मोर्चा), मंडल-कांसाबेल , 2005-2010 – अध्यक्ष-जनपद पंचायत कांसाबेल , 2006 – विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा , 2010-2015 : जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कांसाबेल , 2015-2020 : सदस्य, जनपद पंचायत-कांसाबेल एवं दोकड़ा मंडल प्रभारी व बुथ पालक-टांगरगांव , 2017 से 2019 से सदस्य, जिला कार्यसमिति जिला-जशपुर , मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल – कांसाबेल 2020 से : जिला पंचायत सदस्य व सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत जशपुर 2021 से : जिला सह प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जशपुर 2023 से : प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ एवं चुनाव संचालक, विधानसभा पत्थलगांव 2026 में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष।
कांग्रेस के अभेध किला को किया ध्वस्त
सालिक साय अपने राजनितिक गुरु कुमार स्व दिलीप सिंह जूदेव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सानिध्य में रहकर राजनैतिक गुर सीखे हैं। जूदेव परिवार और मुख्यमंत्री के करीबी होने विष्णु देव साय के चहेते होने के कारण पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के चुनाव संचालक की कमान देकर बड़ी जवाबदारी इन्हें सौपी। जिसे अपने कुशल और विशेष रणनीति तैयार कर पत्थलगांव के अजेय किले को जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है। पत्थलगांव विधानसभा को कांग्रेस के जबड़े से छिनकर भाजपा की झोली में डालने वालों की सूची में सबसे पहला नाम सालिक साय का आता है, इन्होंने लगातार पिछले बीस वर्षों से एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की देवदुल्य जनता की सेवा करते आ रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय ने नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का किया अवलोकन

महेशपुर में 56 एकड़ जमीन का पट्टा एक ही परिवार के नाम, ग्रामीणों में उबाल

सीएम के घोषणा से जिले को मिले दो एंबुलेंस व एक शव वाहन

‘ऑपरेशन मुस्कान’ में जशपुर पुलिस को मिल रही सफलता

12 दिनों में 20 व्यक्तियों को ढूंढने में पुलिस को मिली सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 28 शासकीय कर्मचारियों पर एम व्ही एक्ट के तहत जुर्माना
Next Article अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?