NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन
रायगढ़

पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन

योजना बनी सशक्तिकरण का आधार, एक छत ने बदली जिंदगी की दिशा

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय जुड़ रहा है। इसी कड़ी में ठुसेकेला की निवासी नानदाई की कहानी इस योजना की सफलता की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है। कभी मिट्टी के घर में जीवन यापन करने वाली नानदाई बताती हैं कि उनका घर बारिश में टपकता था, जिससे परिवार के साथ रहना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन अब उन्हें योजना के तहत पक्का मकान मिल चुका है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। नानदाई कहती हैं- पहिली हमर माटी के घर रिहिस हे, अब हमन ला आवास मिल गे हे, अब हमन अच्छा रहिबो। उनके शब्दों में एक सुरक्षित छत मिलने का सुकून साफ झलकता है। अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं सताता और वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रही हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए नानदाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। वे कहती हैं- हमन ला आवास दीस हे, तेकर बर धन्यवाद देवत हंव.. अब हमन अच्छा रहिबो। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन देना है। नानदाई जैसी महिलाओं के लिए यह योजना सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। नानदाई की यह प्रेरक कहानी बताती है कि जब योजनाएं सही तरीके से जमीन पर उतरती हैं, तो वे केवल ढांचा नहीं बनातीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाती हैं। आज उनका पक्का घर उनके लिए सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुका है।

You Might Also Like

दो बाईक की जबरदस्त भिडं़त में 3 की मौत

कलेक्टर व एसपी ने शुभकामनाओं के साथ मतदान दलों को किया रवाना

ग्रामीणों के पूजा स्थल पर रसूखदार का कब्जा!

जंगली सुअर से टकराकर बाईक सवार दो युवक घायल

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अर्बन चैलेंज फंड’ योजना का किया शुभारंभ
Next Article कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के तानाशाही रवैये के खिलाफ एनएसयूआई ने खोला मोर्चा

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?