NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा
रायगढ़

तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा

जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक विद्यावती सिदार और महामंत्री दीपक मंडल ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तमनार ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नरसिंह साहू तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के द्वारा “बूथ चलो अभियान” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार एवं जिला प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि तमनार ब्लॉक में पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनावों में जीत की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही रखी जाती है। इसी उद्देश्य के साथ “बूथ चलो अभियान” के माध्यम से हर पंचायत और हर बूथ पर सक्रिय कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और संगठन की मजबूती ही इस संघर्ष की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। वहीं विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी भूमिका चुनाव के साथ-साथ जनसेवा में भी अहम होती है। प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें नेतृत्व का अवसर देना कांग्रेस की परंपरा रही है। इससे संगठन में नई ऊर्जा और विचारों का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में संगठन विस्तार के लिए ठोस कार्ययोजना भी तैयार की गई। तमनार में आयोजित “बूथ चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की एक ठोस पहल के रूप में सामने आया है। इससे यह स्पष्ट है कि पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक मजबूती के बल पर जनसमर्थन को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

तमनार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन में जोश और उत्साह का माहौल रहा, जिससे यह संकेत मिलता है कि संगठन जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नए और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की नीति के तहत उन्हें बूथ और पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा रही है, जिससे संगठन में नई सोच और ऊर्जा का समावेश हो रहा है।

46 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

कार्यक्रम के दौरान 46 नए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें। संगठन की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रेरित किया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच तथा बूथ,सेक्टर और मंडल स्तर के नव युवा और महिलाएं शामिल रही। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक विद्यावती सहित कांग्रेस नेताओं ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया है।

You Might Also Like

अप दिशा से चलने वाली ट्रेने घंटो विलंब से पहुंची रायगढ़

राजनीति की नब्ज को भी भली भांति समझते थे डॉक्टर दुलीचंद : अरूणधर दीवान

वाई आकार का हो सकता है चक्रधरनगर का रेलवे ओवर ब्रिज

झगड़ालू युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सावन से ठीक पहले अंडो से निकले अजगर के 13 बच्चे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
Next Article अम्बेडकर के दिखाए मार्ग सर्व समाज के लिए वरदान-चंदा गुप्ता

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?