NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
रायगढ़

सडक़ हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

बेकाबू पिकअप ने सामने से भारी टक्कर

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 12:07 am
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. एक पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो एक की मौत हो गई तो दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम सराईभद्दर निवासी दादूराम साहू पिता परसुराम साहू (38 वर्ष) ठेका में मकान को लेकर खुद के मिक्चर मशीन से ढलाई का काम करता था। ऐसे में इसका ठेका ओडिशा के लखनपुर में चल रहा था, जिससे उसका मिक्चर मशीन वहां किराए पर गया था। जो कई दिन से वहां पड़े होने के कारण सोमवार को सुबह दादूराम साहू अपने अपने साथी जगतराम सारथी के साथ बाइक में और उसका बेटा खुद का टै्रक्टर लेकर लखनपुर गया था, ताकि वहां से मशीन लेकर आ सके। ऐसे में दादूराम का बेटा सुबह करीब 10 बजे अपनी ट्रैक्टर में मिक्चर मशीन को जोडकऱ निकल गया, और दादूदराम और जगतरात सिदार ढलाई स्थल की नापजोख के लिए रुक गए ऐसे में दोपहर तक नापजोख होने के बाद दादूराम वहां से पैसा लेकर अपने साथी के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास पुसौर के नावापारा के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक पीकअप चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए आया और सामने से इसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे दोनों बाइक समेत सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया। इससे अपेक्श अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही दादूराम साहू को मृत घोषित कर दिया, वहीं जगतराम सिदार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मंगलवार को घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

क्या कहते हैं परिजन

इस संबंध में मृतक के बेटे के कहना था कि जब वह अपने घर मशीन लेकर पहुंच गया और काफी देर तक जब उसका पिता घर नहीं पहुंचा तो उसने उसके मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन कई घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं उठा उसके बाद जब फिर से फोन किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने मोबाइल को रिसिव किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद सभी लोग पुसौर पहुंचे जहां से उसे रायगढ़ अपेक्श अस्पताल लाए।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को छोडकऱ भाग गया था, ऐसे में स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मकान में घुसा बेकाबू ट्रेलर, मवेशी घायल

उत्साह के साथ मनाया गया सावित्री जिंदल का जन्मदिन

लगातार पांचवे दिन निगम की टीम सडक़ों पर

बालिका से छेडछाड़, आरोपी को 3 साल की कड़ी कैद

महाजेंको कोल माइंस प्रोजेक्ट पर नए विवाद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती
Next Article तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?