NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के काफिले में 6 बुलेटप्रुफ नई गाडिय़ां शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम साय के काफिले में 6 बुलेटप्रुफ नई गाडिय़ां शामिल
रायपुर

सीएम साय के काफिले में 6 बुलेटप्रुफ नई गाडिय़ां शामिल

भूपेश बघेल कार्यकाल की फार्च्यूनर हुई बाहर

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला इन दिनों चर्चा में है। राजधानी रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान उनके काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई टोयोटा फॉर्च्यूनर गाडिय़ों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब उनकी जगह 6 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो ने ले ली है। मुख्यमंत्री के काफिले में एक-दो नहीं, बल्कि छह नई बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो गाडिय़ां शामिल की गई हैं। करीब ढाई साल बाद काफिले में हुए इस बदलाव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद लोगों में नई गाडिय़ों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वे इनके फीचर्स और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते नजर आए। इस बदलाव पर खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाडिय़ां लंबे समय से उपयोग में थीं और कई बार दौरे के दौरान बीच रास्ते में बंद हो जाती थीं। इससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में परेशानी होती थी। इसी वजह से नई महिंद्रा स्कॅर्पियो गाडिय़ों को काफिले में शामिल करने का निर्णय लिया गया। नई स्कॉर्पियो गाडिय़ां बुलेटप्रूफ हैं और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं, जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा और भी मजबूत मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार वीआईपी मूवमेंट के लिए इन गाडिय़ों को खास तौर पर तैयार किया गया है। ये सभी गाडिय़ां बुलेटप्रुफ हैं, यानी कि इन्हें इस तरह से तैयार किया गया है कि इनमें गोलियों, बम धमाकों और ग्रेनेड के हमलों का असर ना पड़े। सभी गाडिय़ां 7 सीटर हैं, जिनमें आगे-पीछे कैमरा और सेंसर लगाया गया है। सभी गाडिय़ां एडास सिस्टम पर काम करती हैं। एडास सिस्टम की वजह से चलते-चलते ऑटोमेटिक ब्रेक लगाने और लेन बदलने में मदद मिलती है।साथ ही जब काफिले में कई गाडिय़ां होती हैं, तो आगे वाली कार से सही दूरी बनाए रखने में भी मदद मिलती है। कार के अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मौजूद हैं और लंबी दूरी को समय पर पूरा करने के लिए दमदार इंजन है।

You Might Also Like

एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स की परेड देख सीएम साय हैरान

एनआईटी चौपाटी मामले में विपक्ष करेगा सीएम हाउस का घेराव

भाठागांव का नाम बदलकर अरिहंतपुरम करने का विरोध

सीएम साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहने दिए निर्देश

सिंधी काउंसिल का सावन महोत्सव : सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हुए शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’
Next Article खाद्य विभाग ने २ फैक्ट्रियों से 1070 किलो पनीर किया नष्ट

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?