रायगढ़। चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोरों ने घर में घुसकर पाले हुए मसकली और पंजाबी नस्ल के कबूतर चोरी कर ले गए। यह घटना रात में हुई। इसके बाद कबूतर मालिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा में रहने वाले शेख अंसार (43) अपने घर में मसकली और पंजाबी नस्ल के कबूतर पाले हुए थे। करीब 2 साल पहले उनके बेटे इन्हें रायगढ़ के अलग-अलग जगह से लाए थे, तब से ये कबूतर घर में ही रखे गए थे। शेख अंसार ने सोमवार को थाने में कबूतर चोरी की लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 24 मई को कुछ लडक़े कबूतर खरीदने के बहाने उनके घर आए थे। उन्होंने कबूतर बेचने से मना कर दिया, लेकिन वही लडक़े शाम को फिर वापस आए और कबूतरों को कैसे रखा जाता है, यह देखते रहे। इसके बाद रात में 14 कबूतर चोरी हो गए। शेख अंसार ने शिकायत में बताया कि अगले दिन उन्होंने आसपास कबूतरों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। जब उन्होंने उन लडक़ों के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वे कोतरा रोड इलाके के रहने वाले थे और वही लोग उनके घर आए थे। पीडि़त ने थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
2 सालों से पाल रखे थे
शिकायतकर्ता अंसार ने बताया कि उन्होंने करीब 2 साल पहले ये कबूतर ले आए थे और तब से वे इन्हें पाल रहे थे। इनमें मसकली और पंजाबी नस्ल के कबूतर थे और कुछ अंडे भी थे। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बाद उन्हें उन लडक़ों पर शक है, जो कबूतर खरीदने के बहाने उनके घर आए थे। इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में कर दी है।



