NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
रायगढ़

60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

बी-1 सुधार के नाम पर मांगा था एक लाख, छाल तहसील में एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

lochan Gupta
Last updated: May 30, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एसीबी ने छाल तहसील के क्लर्क को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क ने जमीन के रिकॉर्ड में नाम सुधार कराने के बदले कुल 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की और शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश देकर 60 हजार रुपए लेते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल एसीबी टीम मामले की जांच कर रही है।
मामला तब सामने आया जब ग्राम धसकामुड़ा निवासी भानुप्रताप पटेल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि उनकी परिचित कंचन बाई की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज हो गया था और उसे ठीक कराने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया गया था। इसी काम यानी नाम सुधार के बदले तहसील में पदस्थ बाबू तुलाराम पटेल ने 1 लाख रुपए की मांग की थी। लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था।
भानुप्रताप ने क्लर्क को रंगे हाथों पर पकड़वाने का फैसला किया। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत शुक्रवार को शिकायतकर्ता को 60 हजार रुपए की पहली किश्त लेकर तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मौके से 60 हजार रुपए की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से सहायक शिक्षक है, जो तहसील कार्यालय में बाबू के रूप में अटैच था। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि ऐसी कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर के निधन पर वित्त मंत्री चौधरी की विनम्र श्रद्धांजलि

ईडब्ल्यूएस में मकान दिलाने के नाम पर पति-पत्नी ने भाई-बहनों से की ठगी

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 6 अगस्त को

शहर के विविध क्षेत्रों में किया गया वृहद पौधारोपण, रामदास द्रोपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल

बायसी जर्जर मार्ग पर लोगों का चलना हुआ दूभर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
Next Article पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?