NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोयला घोटाला : दो साल से फरार नवनीत अरेस्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कोयला घोटाला : दो साल से फरार नवनीत अरेस्ट
रायपुर

कोयला घोटाला : दो साल से फरार नवनीत अरेस्ट

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2025 12:35 am
By lochan Gupta July 14, 2025
Share
3 Min Read

कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
अवैध वसूली और पैसा खपाने की साजिश में था शामिल
ईडी की रेड के बाद से थईडी की रेड के बाद से था फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत पर अवैध कोल लेवी की योजना बनाने, वसूली करने और उससे अर्जित अवैध धनराशि को निवेश करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार कोयला घोटाला मामले में नवनीत तिवारी आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 7्र, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) तथा आईपीसी की धाराएं 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज है। नवनीत तिवारी वर्ष 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद से लगातार फरार था। अदालत ने उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपी लंबे समय तक कानून से बचता रहा, लेकिन अंतत: ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे धर दबोचा।
रिमांड पर जारी है पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद नवनीत तिवारी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से अब तक कोल ट्रांसपोर्ट परमिट की धांधली, पैसों की वसूली की प्रक्रिया और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
क्या है कोयला लेवी मामला
ईडी की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों से मिलीभगत के बाद ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर कोयला ट्रांसपोर्ट करने वालों से अवैध वसूली की। जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के हर टन पर 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली गई। 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया गया था।
खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्रोई ने आदेश जारी किया था। यह परमिट कोल परिवहन में कोल व्यापारियों को दिया जाता है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया। इसमें जो व्यापारी पैसे देता उसे ही खनिज विभाग से पीट और परिवहन पास जारी होता था, यह रकम 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा होती थी। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
कहां खर्च की अवैध कमाई
जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया। साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का इस्?तेमाल किया गया। आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा।ा फरार

You Might Also Like

संघर्ष के दिनों की यादें लेकर सीएम से मिलने आए जशपुर के अनेर सिंह

किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा-शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी परीक्षा रद्द करने की मांग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो नदी किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Next Article वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास-सीएम साय

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?