NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के साइड शोल्डर की गुणवत्ता पर जिला पंचायत गंभीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के साइड शोल्डर की गुणवत्ता पर जिला पंचायत गंभीर
रायगढ़

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के साइड शोल्डर की गुणवत्ता पर जिला पंचायत गंभीर

पीडब्ल्यूडी से 7 दिवस में मांगा जवाब

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 12:04 am
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ की सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति गोपाल अग्रवाल ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग के साइड शोल्डर की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र प्रेषित किया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त मार्ग का निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्ण हुआ था, किंतु वर्तमान में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर साइड शोल्डर अपेक्षित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इससे विशेषकर वर्षा ऋतु एवं भारी यातायात के दौरान सडक़ की स्थायित्व क्षमता प्रभावित होने की आशंका है।
सभापति श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से लगातार इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि कार्य की गुणवत्ता का पुन: परीक्षण एवं तकनीकी समीक्षा आवश्यक है।

इन बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी

समिति द्वारा विभाग से 07 दिवस के भीतर निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है-
निर्माण गुणवत्ता से संबंधित विभागीय निरीक्षण रिपोर्ट, क्या वर्तमान स्थिति तकनीकी रूप से संतोषजनक है, यदि हाँ तो उसके आधार, दोष निवारण अवधि के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही एवं ठेकेदार को जारी नोटिस, साइड शोल्डर निर्माण हेतु निर्धारित तकनीकी मानक, कुटाई एवं लैब परीक्षण रिपोर्ट, ‘पूर्णता प्रमाण-पत्र’ जारी किए जाने के आधार, भविष्य में संरक्षण, मरम्मत एवं सुधार हेतु ठेकेदार की अनुबंधीय जिम्मेदारी एवं प्रस्तावित कार्यवाही।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: सभापति

गोपाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि ‘सडक़ निर्माण की गुणवत्ता और स्थायित्व जनहित से सीधे जुड़ा विषय है। समिति का उद्देश्य विभागीय अभिलेखों के आधार पर स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।’ उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर संबंधित कार्यों में सुधार हेतु सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईटो), जिला पंचायत रायगढ़ को भी प्रेषित की गई है।

You Might Also Like

एसएसपी के आते ही सेक्स रैकेट का फिर खुलासा!

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ ने प्रदेश में सबसे पहले छुआ 25 हजार का आंकड़ा

पुलिसिया साये में महफिल-ए-जुआ

जेपीएल में हर्षोल्लास से मना आपसी सौहार्द्य व भाईचारे का महापर्व ‘छठ’

इंटर स्टेट बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता न्यू आडिटोरियम में आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रूपाणाधाम स्टील प्लांट हादसे में श्रमिक की हुई मौत
Next Article सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

खबरें और भी है....

जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय
भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया एसईसीएल का दौरा
भारी वाहनों पर रोक के बाद सूरजगढ़ माइंस ने तेज किया सडक़ सुधार कार्य
बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : सीएम साय
माँ की सेवा से मिलती है परमात्मा की कृपा : मृदुल कृष्ण गोस्वामी

Popular Posts

जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय
भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया एसईसीएल का दौरा
भारी वाहनों पर रोक के बाद सूरजगढ़ माइंस ने तेज किया सडक़ सुधार कार्य
बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : सीएम साय
माँ की सेवा से मिलती है परमात्मा की कृपा : मृदुल कृष्ण गोस्वामी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?