रायगढ़। बीती रात एक अज्ञात भारी वाहन के चालक ने बरौद कॉलरी के अस्सिटेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे अस्सिटेंट मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं डिप्टी मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पूजींपथरा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी मुकेश कुमार पटेल पिता मोहन पटेल (40 वर्ष) हाल-मुकाम बरौद कालोनी घरघोड़ा और डिप्टी मैनेजर दिनेश कुमार कश्यप बरौद कालरी में पदस्थ है। ऐसे में दोनों विगत 6 अप्रैल को एमडीआई बिलासपुर में ट्रेनिंग करने गए थे, जहां से दोनों शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचे और एक ही बाइक में सवार होकर रायगढ़ से घरघोडा जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 8 बजे दोनों जब पूंजीपथरा के पास स्थित प्रदीप ढाबा के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से एक ट्रेलर चालक ने तेज एवं लपरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे मुकेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दिनेश कुमार कश्यप दूर छिटककर गिर गया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इसकी जानकारी पूंजीपथरा पुलिस को दिया। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मुकेश पटेल को मृत घोषित कर दिया तो वहीं दिनेश कश्यप को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया, जिसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पंूजीपथरा पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत
डिप्टी मैनेजर घायल, भारी वाहन ठोकर मारकर भाग निकला



