NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया एसईसीएल का दौरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया एसईसीएल का दौरा
बिलासपुर

भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया एसईसीएल का दौरा

खनन कार्यों, ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत विकास पहलों की ली प्रत्यक्ष जानकारी

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड से आए पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के एक दल ने साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का दौरा कर कंपनी के खनन कार्यों, देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान तथा सतत एवं जिम्मेदार खनन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रत्यक्ष जानकारी ली।
यह मीडिया दौरा भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर, भुवनेश्वर एवं उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित किया गया। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को एसईसीएल के परिचालन एवं देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में कंपनी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, खान सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), समुदाय एवं कर्मचारी कल्याण, विविधीकरण तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। संवाद कार्यक्रम में श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन); श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–संचालन); तथा नृपेंद्र नाथ, निदेशक (तकनीकी– योजना एवं परियोजना), अति. प्र., एसईसीएल सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एसईसीएल प्रबंधन ने दोहराया कि कंपनी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसके साथ ही समुदायों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी पूरी गंभीरता से निर्वहन कर रही है। मीडिया प्रतिनिधियों को सुरक्षित, तकनीक-सक्षम एवं सतत खनन की दिशा में एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। इससे पूर्व मीडिया दल ने गेवरा क्षेत्र का मैदानी दौरा किया। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान के रूप में गेवरा में दल ने खनन कार्यों को प्रत्यक्ष देखा और कोयला उत्खनन एवं उससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। दल ने खनन क्षेत्र में पर्यावरण एवं सतत विकास से जुड़ी पहलों, जिसमें मियावाकी पौधरोपण पहल भी शामिल है, का अवलोकन किया। दौरे के समापन पर प्रश्नोत्तर एवं अनुभव साझा करने का सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों ने एसईसीएल अधिकारियों के साथ खनन, ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षा, तकनीक, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

You Might Also Like

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में वाणिज्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का दिया गया प्रशिक्षण

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत

रमेश चंद्र महापात्र ने संभाला एसईसीएल में निदेशक ‘तकनीकी-संचालन’ का पदभार

बिलासपुर रेल्वे की खिलाड़ी पूनम ने स्वर्ण पदक जीता

कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अभिनव पहल!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारी वाहनों पर रोक के बाद सूरजगढ़ माइंस ने तेज किया सडक़ सुधार कार्य
Next Article जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय

खबरें और भी है....

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Popular Posts

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?