NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू
रायगढ़

महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू

छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta April 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अब देश के औद्योगिक और ऊर्जा उत्पादन परिदृश्य में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। रायगढ़ जिले में स्थित गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से आज कोयले का प्रथम डिस्पैच औपचारिक रूप से शुरू हुआ, जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ का कोयला अब सीधे महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन को समर्थन देगा। यह पहल दोनों राज्यों के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के साथ?साथ देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लॉक महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के लिए विकसित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। इस परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र की ताप विद्युत परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ से सुनिश्चित और स्थिर ईंधन आपूर्ति प्राप्त होगी, जिससे बिजली उत्पादन की निरंतरता और विश्वसनीयता को मजबूती मिलेगी। गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस में लगभग 655.15 मिलियन टन कोयला भंडार उपलब्ध है। इसकी अधिकतम वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन टन निर्धारित की गई है। परियोजना के पूर्ण संचालन से छत्तीसगढ़ राज्य को रॉयल्टी, जिला खनिज निधि, वस्तु एवं सेवा कर तथा अन्य मदों के माध्यम से लगभग 29,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। खनन गतिविधियों से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। परियोजना के तहत 3,400 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं परिवहन, निर्माण, खानपान, सुरक्षा, ठेकेदारी और अन्य सहायक सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय गति मिलेगी।
स्थानीय विकास को प्राथमिकता देते हुए परियोजना क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कार्य किए जा रहे हैं। लगभग 35 करोड़ रुपये की प्रारंभिक ष्टस्क्र योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और कौशल विकास से जुड़े कार्य शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही संचालन अवधि के दौरान परियोजना के शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत प्रतिवर्ष स्थानीय विकास कार्यों में निवेश किया जाएगा। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के 1,679 परिवारों के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना भी प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी परियोजना में विशेष ध्यान दिया गया है। एक व्यापक पर्यावरण प्रबंधन योजना के अंतर्गत हरित पट्टी का विकास, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण उपाय, जल संरक्षण तथा खनन के पश्चात भूमि सुधार जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखा जा सके।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने कहा कि गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से पहला डिस्पैच परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को समर्थन मिलेगा, बल्कि रायगढ़ क्षेत्र में रोजगार सृजन और सामाजिक विकास की प्रक्रिया भी तेज होगी। वहीं ष्टस्क्र टीम के प्रतिनिधि ने कहा कि स्थानीय समुदाय इस विकास मॉडल का अभिन्न हिस्सा है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों को आने वाले समय में और विस्तार दिया जाएगा।
कुल मिलाकर, गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले के प्रथम उत्पादन और डिस्पैच की शुरुआत छत्तीसगढ़ को देश के ऊर्जा उत्पादन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाती है। यह परियोजना एक ओर महाराष्ट्र की विद्युत उत्पादन व्यवस्था को ईंधन सुरक्षा प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचागत विकास को नई दिशा देगी।

You Might Also Like

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनिता कपूर की अध्यक्षता में स्ट्रेस और रिलेशनशिप पर वर्क शॉप सम्पन्न

तापमान बढ़ते ही लू की चपेट में आ रहे लोग

बछिया की पूंछ काटकर छोड़ा गया, ग्रामीण नाराज, ग्राम सभा में हुई चर्चा

राइस मिल का गेट तोडकऱ अंदर घुसा हाथी

225 वीं जलाराम पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बरमकेला में रतन शर्मा के प्रयासों से खुले दो निजी बैंक
Next Article 3 से 5 साल की उम्र बच्चों का बेस है, उन्हें अच्छी शिक्षा और माहौल दें : कुमार

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?