NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 3 से 5 साल की उम्र बच्चों का बेस है, उन्हें अच्छी शिक्षा और माहौल दें : कुमार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 3 से 5 साल की उम्र बच्चों का बेस है, उन्हें अच्छी शिक्षा और माहौल दें : कुमार
रायगढ़

3 से 5 साल की उम्र बच्चों का बेस है, उन्हें अच्छी शिक्षा और माहौल दें : कुमार

लिबरा में जिंदल फाउंडेशन द्वारा निर्मित नए लिटिल एंजल भवन का हुआ लोकार्पण

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta April 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिंदल फाउंडेशन द्वारा तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिबरा में लिटिल एंजल स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। नए भवन का लोकार्पण गुरूवार 9 अप्रैल को गारेपेलमा माइंस 1/2/3 माइंस के उपाध्यक्ष गोविंद कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोंिवंद कुमार ने कहा कि लिबरा में अच्छा काम जिंदल पावर के सीएसआर द्वारा किया जा रहा है। लिटिल एंजल भवन का ग्रामीण अपने बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए उपयोग करें। बच्चों की तीन से पांच साल की उम्र बहुत महत्वपूर्ण होती है, यहां नर्सरी कक्षा से पहले बेसिक नॉलेज कीतैयारी बच्चों को कराई जा रही है।इस उम्र में बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत होती है, इस अवस्था में बच्चों को जो भी सीखाएंगे उसे वे अपनाते हैं। यही उम्र उनकी बेस है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छा माहौल और अच्छी शिक्षा दें।
उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि वे अपने बच्चों को यहां नियमित रूप से भेजें साथ ही पालक अपने बच्चों कें शैक्षणिक विकास की नियमित मॉनिटरिंग भी करें, जिंदल पॉवर ने जैसा भवन बनाया है ऐसा स्कूल गांवों में कम मिलता है। एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रुप हेड सीएसआर ऋ षिकेश शर्मा ने कहा कि पहले ये सेंटर रोड किनारे था, इससे बच्चों को परेशानियां होती थीं, पंचायत के सहयोग से जमीन लेकर जिंदल फाउंडेशन द्वारा नए भवन का निर्माण किया गया है।यह सबसे पुराना सेंटर है। उन्होंने कहा कि यहां पढऩे वाले बच्चों के माता पिता जरूर जानकारी लें कि सेंटर में पढ़ाई कैसी हो रही है।
उन्होंने कहा कि हर माह बच्चों के पालकों की मिटिंग पीटीएम करें इससे बच्चों की पढ़ाई का स्तर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर का उदृदेश्य यही है कि जब बच्चा 3 से 5 साल की उम्र पूरी कर ले तो वह पढऩे के लिए योग्य हो जाए, यह छोटे बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजने की तैयारी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयानंद पटनायक ने कहा कि जिंदल पावर का गांव के विकास कार्यों में बहुत बड़ा योगदान है। गांव में लिटिल एंजल स्कूल का सपना बहुत पहले देखा गया था, जो अब सच हो रहा है। उन्होने बताया कि गांव में जिंदल फाउंडेशन द्वारा कई विकास कार्य कराए गए हैं, उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकास के लिए जिंदल के साथ चलना चाहिए। सरपंच लक्ष्मी सिदार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जीएम लाइजनिंग प्रताप कुमार राउत, गोकुलानंद पटनायक, एजीएम सीएसआर राजेष रावत, बिंदू चैधरी, चेतन सांई, शशि भूषण बेहरा, संजय पटनायक सहित बड़़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
एजीएम सीएसआर राजेश रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत लिबरा में जिंदल फाउंडेशन द्वारा कई प्रकार के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में अभी सीसी रोड, सामुदायिक भवन और तालाब गहरीकरण का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया जिंदल फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य संगीनी का मनोनयन किया गया है, गांव बड़ा है इसलिए एक और स्वास्थ्य संगीनी का मनोनयन किया जाएगा।

You Might Also Like

केलो डैम का जलस्तर बढऩे से 3 गेट खोले गए

किरोड़ीमलनगर में बेपटरी हुई मालगाड़ी

6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

डेंगू की रोकथाम को लेकर शहर में टेमिफॉस स्प्रे और फॉगिंग जारी

50 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू
Next Article रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रोलबॉल समर कैंप का शुभारंभ

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?