रायगढ़। चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता सहित कार्यकर्ताओ के मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा लोक तंत्र के इस महायज्ञ में आप सभी ने अपने अपने योगदान की आहुति दी है। शांति पूर्ण चुनाव ने भी मिथक स्थापित किया है। सरिया मंडल के ग्राम पंचधार में कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए चुनाव संबंधी चर्चा की। ग्राम बार में रामकुमार नायक के निवास पर कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। बार में स्वर्गीय शत्रुघ्न सिदार के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्राम बार में ही गुणनिधि पटेल जी के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु परिवारजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम बार में ही भानु साहू की धर्म पत्नी के दशकर्म में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। मतदान के बाद भी भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी निरंतर क्षेत्र के दौरे में है। इस दौरान भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।