NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शीतला मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शीतला मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
रायगढ़

शीतला मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2024 11:28 pm
By lochan Gupta April 1, 2024
Share
2 Min Read

खरसिया। माता शीतला के दरबार शीतला नगर हमालपारा में शीतला सप्तमी के अवसर पर भक्तों का अपार रेला देखा गया। माता की धोक खाने के लिए रविवार की रात 11:30 बजे से ही लोगों की अपार भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई, जो सोमवार की सुबह 9:30 बजे तक अविरल बनी रही।
होली के बाद प्रथम सोमवार को शीतला माता का पूजन किया जाता है। मारवाड़ी समाज में यह पूजन आवश्यक माना जाता है। माता शीतला को ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है, वहीं माता का पूजन करने वाला पूरा परिवार भी इस दिन ठंडे खाने का ही भोजन करता है, इसलिए इस त्यौहार को बासौड़ा भी कहा जाता है। माता के पूजन से एक दिन पूर्व गृहणियां तरह-तरह के पकवान बना लेती हैं। पंडित कान्हा शास्त्री ने बताया कि शीतला माता शीतलता प्रदान करती हैं। इस दिन माता शीतला का पूजन करने से कई तरह के दुष्प्रभावों से भक्तों को मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि माता शीतला का व्रत रखने से कई तरह की शारीरिक व्याधियों से परिवार को छुटकारा मिलता है। इस दिन शीतला स्त्रोत का पाठ शीतलता जनित व्याधि से पीडि़तों के लिए हितकारी है। स्त्रोत में भी स्पष्ट उल्लेख है कि शीतला माता गर्दभ पर आरूढ रहती हैं, शूप, मार्जनी और नीम पत्तों से अलंकृत रहती हैं। पूरे परिवार की निरोगता के लिए महिलाएं बढ़-चढक़र माता रानी का पूजन और प्रार्थना करती हैं। शीतला नगर स्थित माता शीतला सेवा समिति के द्वारा इस वर्ष पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया तथा भक्तों को पूजन में सुविधा हो, इसके लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त किया गया।

You Might Also Like

निगम कमिश्नर ने किया एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण

रणविजय सिंह व पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता बने रायगढ़ लोकसभा समन्वयक-सह समन्वयक

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

संबलपुरी विद्यालय में मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन

डेयरी, मिठाई प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट व बेकरी में जारी है जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएमएचओ ने वृद्धाश्रम एवं जतन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Next Article उमेश पटेल के साथ रायगढ़ लोकसभा की कमान सम्हालेंगे अरूण गुप्ता

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?