NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अन्नदाता पर टूटी मुसीबतों का पहाड़ मौहाढोढा में भीषण आगजनी से मची अफरा-तफरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अन्नदाता पर टूटी मुसीबतों का पहाड़ मौहाढोढा में भीषण आगजनी से मची अफरा-तफरी
सारंगढ़

अन्नदाता पर टूटी मुसीबतों का पहाड़ मौहाढोढा में भीषण आगजनी से मची अफरा-तफरी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 12:09 am
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। नगर से 5 किमी दूर ग्राम मौहाढोढा में उस वक्त मातम पसर गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अचानक भीषण आग की भेंट चढ़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 15 से 20 एकड़ में फैली फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने किसानों की साल भर की मेहनत चंद मिनटों में राख के ढेर में बदल दिया। जैसे ही खेतों से धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दीं, पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। ग्रामीण और किसान बदहवास होकर अपने स्तर पर आग बुझाने के कोशिश में जुट गए। बाल्टियों से पानी और मिट्टी डालकर आग को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन हवा के झोंकों और भीषण गर्मी के कारण आग बिजली की रफ्तार से फैलती गई।
घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग को आगे बढऩे से रोक लिया गया, वरना नुकसान का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था। हालांकि, तब तक किसानों की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।?आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन शुरु आती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से उठी चिंगारी ने सूखी पराली को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में पूरे खेत में फैल गई। इस भीषण अग्निकांड से पीडि़त किसानों को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में संबल मिल सके। जब तक किसान कुछ समझ पाते, आग ने ले लिया था तांडव का रूप अब सरकार से मदद की आसश्र।0

You Might Also Like

शा. योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत हो – संजय पांडे

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में होगा 5 मई तक एडमिशन

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुईं शिक्षिका प्रियंका

विधायक की अध्यक्षता में जीवन दीप की बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
Next Article छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा रेट में 5 रू.की बढ़ोतरी

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?