NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक
सारंगढ़

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक

lochan Gupta
Last updated: May 15, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta May 15, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक ली। उन्होंने आवश्यक सेवाओं वाले सभी प्रकार के एम्बुलेंस, हॉस्पिटल डीजी सेट, फायर ब्रिगेड और शासकीय वाहन को पेट्रोल – डीजल देने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासकीय वाहन का मितव्ययिता के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही किसान, आम उपभोक्ता, ट्रांसपोर्टर आदि के वाहनों के लिए तय सीमा में पेट्रोल – डीजल देने कलेक्टर ने पंप मालिकों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सभी डीजल पम्प में आवश्यक निगरानी हेतु दैनिक विक्रय रिकॉर्ड एवं अन्य गतिविधि की जानकारी हेतु समस्त ओएमसी कंपनी/खाद्य विभाग को पम्पों द्वारा तत्काल सीसीटीवी का एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा। रिफ्यूलर टैंकर से आपूर्ति पूर्णता बंद रखेंगे। यह निर्देश पेट्रोल पम्प को दिए गए, ताकि पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता बनी रहे।
कलेक्टर ने पंप संचालकों को कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए रोजाना खपत के अनुसार पेट्रोल – डीजल का वितरण करें। पुराने चिन्हित सभी ग्राहकों के तय सीमा से अधिक का पेट्रोल-डीजल खरीदी की मांग करने पर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा तय सीमा में ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराएं। साथ ही अवैध भंडारण और कालाबाजारी नहीं करने के लिए आम उपभोक्ताओं को समझाए। जिला प्रशासन द्वारा वाहनों के प्रकार एवं क्षमता अनुसार पेट्रोल-डीजल बिक्री के लिए मात्रा निर्धारित किया गया है, उसके अनुसार ट्रेलर को 100 लीटर, 18 चक्का वाहन को 80 लीटर, 12 से 16 चक्का वाहन को 60 लीटर, 06 चक्का वाहन को 40 लीटर, एसयूवी कार को 20 लीटर और कृषि कार्य के लिये ट्रेक्टर, हार्वेस्टर को 50 लीटर उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर ने पेट्रोल डीजल के अफवाह से दूर रहने और भंडारण के लिए खरीदी नहीं करने की अपिल

सारंगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्रा में पेट्रोल डीजल की खरीदी अथवा इसका संग्रहण करना प्रारंभ नही करें, केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल/डीजल वाहनों में रखे। ऑयल कम्पनियों के सेल्स ऑफिसर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल/डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति की हेतु लगातार व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन कार्यरत है। आवश्यकता, मांग अनुसार पेट्रोल डीजल की आपूर्ति लगातार की जा रही है। मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पम्पों को 24 घण्टे आपूर्ति के निर्देश दिये है। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कहा कि, सभी व्यक्ति देशकाल की परिस्थिति अनुसार ईंधन का उपयोग करें। कोई भी धन कमाने के लालच में पेट्रोल डीजल का ज्यादा मात्रा का स्टॉक कर अधिक रेट में न बेचें, जिले में सभी व्यक्तियों को पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति हो इसका ध्यान रखें। कालाबाजारी नहीं करें, यदि काला बाजारी करते हुए पकडे जायेंगे तो उनको बक्शा नहीं जाएगा। ऑयल कम्पनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जिले के पेट्रोल/डीजल पम्पों में आकस्मिक निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।

You Might Also Like

अवैध महुआ शराब से भरी पिकअप पकड़ाई

आपातकाल के 50 साल पूरे काला इतिहास के बारे में दी जानकारी : हर्षिता

मोना मॉडर्न सारंगढ़, सीबीएसई बारहवीं में आयुष 96 प्रतिशत एवं दसवीं में होमेश 96 प्रतिशत के साथ टॉप

बीएलओ मतदाता पर्ची के साथ 7 मई को वोट के लिए निमंत्रण जरूर दें : एआरओ वासु जैन

कलेक्टर डॉ संजय ने किया निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
Next Article समर कैंप में बच्चों ने जाना फर्स्ट एड का महत्व

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?