NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
रायगढ़

2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त

2845 लीटर शराब जब्त, 394 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2026 12:11 am
By lochan Gupta March 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो महीनों में पुलिस ने 100 किलो से ज्यादा गांजा, 2963 किलो अफीम और 2845 लीटर अवैध शराब जब्त किया है। इस अभियान के दौरान कुल 394 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 26 जनवरी को जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलेभर में विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया गया, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से कुल 2845 लीटर देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त की गई। इनमें 139 मामलों में 149 आरोपियों को आबकारी एक्ट की अजमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

महुआ शराब पर विशेष कार्रवाई

पुलिस ने विशेष रूप से महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 2612 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

ओडिशा मार्ग से संचालित गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। पिछले दो महीनों में 16 मामलों में 27 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 100 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 21 दुपहिया और 3 चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

अफीम की अवैध खेती का खुलासा

जिले में अवैध अफीम की खेती पर भी कार्रवाई की गई। तमनार क्षेत्र के आमाघाट और लैलूंगा तहसील के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में कुल 2963 किलो अफीम (पौधों सहित) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 18 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि होती है तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

You Might Also Like

चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित नि:शुल्क शिविर में मिला 105 मरीजों को लाभ

घरघोड़ा पुलिस ने कंचनपुर मेले में कार्रवाई कर खुडखुडिया जुआ खेल रहे दो आरोपियों को धर दबोचा

दिनदहाड़े युवक पर तलवार से हमला, उपचार जारी

गांजा तस्करी के दो आरोपी को 5-5 साल कड़ी कैद

खरसिया रैक पाइंट के आसपास कचरे का लगा अंबार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
Next Article सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?