NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
रायगढ़

शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान

उदयपुर में हुआ भव्य राष्ट्रीय आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2026 12:10 am
By lochan Gupta March 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले की सामाजिक कार्यकर्ता व आगाज एक नई पहल संस्था की संस्थापक मोनिका इजारदार को एनएएचएफ (राष्ट्रीय जागरूकता और मानव संसाधन फाउंडेशन) जो नारायण सेवा संस्थान का आनुषंगिक है, के द्वारा प्रतिष्ठित ‘भारत विभूषण लाइफटाइम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर के होटल मैरियट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केंद्र सरकार से जुड़े कई प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में नीति आयोग, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, डिजिटल इंडिया सहित अन्य संस्थाएं भागीदार रहीं। इसके साथ ही ट्रस्ट एक्ट 1959 के अंतर्गत कार्यरत संगठनों का भी सहयोग रहा, जिससे इस आयोजन की विश्वसनीयता और महत्व और बढ़ गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एन.के. सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रशांत अग्रवाल तथा प्रो. कर्नल एस.एस. सारस्वत शामिल रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को प्रेरणास्रोत बताया।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना रहा।
ओडीएफ बनाने में निभाई अहम भूमिका
मोनिका इजारदार ने रायगढ़ जिले को ओडीएफ (ओपन डेफिकेशन फ्री) घोषित करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप जिले में स्वच्छता की स्थिति में व्यापक सुधार देखने को मिला। मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) के तहत जिले की लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं को हाइजीन से जोडऩे के लिए कई अभियान और कार्यक्रम चलाए, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ और समाज में सकारात्मक बदलाव आया।
प्रधानमंत्री से भी मिल चुका है सम्मान
मोनिका के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उन्हें स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि उनके कार्यों की गंभीरता और प्रभाव को दर्शाती है।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण
मोनिका इजारदार की इस उपलब्धि से न केवल रायगढ़ जिला बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ी को समाज सेवा के लिए आगे बढऩे का संदेश देते हैं।

वित्तमंत्री ओपी ने बधाई


जिले की निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका इजारदार को नेशनल एवर्नेस एंड ह्यूमन फाउंडेशन के द्वारा ‘भारत विभूषण लाइफटाइम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा मोनिका इजारदार जी ने रायगढ़ जिले को ओपन डेफिकेशन फ्री घोषित करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप जिले में स्वच्छता की स्थिति में व्यापक सुधार देखने को मिला। मोनिका इजारदार की यह उपलब्धि रायगढ़वासियों के साथ-साथ समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अनुभव कराने वाली उपलब्धि है।

You Might Also Like

रायगढ़ विधानसभा- 35 हज़ार वोटर गैप को भरना कांग्रेस के लिए चुनौती

कोहरे से डगमगा रही एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल

चोरी कर फरार आरोपी से साने के आभूषण बरामद

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

तलईपल्ली के कोयला से देश के सभी एनटीपीसी में बन रही बिजली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ
Next Article 2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?