NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गला घोंटकर और ईंट से वार कर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > गला घोंटकर और ईंट से वार कर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गला घोंटकर और ईंट से वार कर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

पैसों और मोबाइल चोरी के शक में की गई हत्या, कपड़ा और ईंट का टुकड़ा बरामद, सक्ती जिले में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में पकड़े आरोपी

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

मालखरौदा। थाना मालखरौदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंधे कत्ल के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की सुबह ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा (42) ने थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे राहुल कुर्मी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। राहुल कुर्मी गांव में देवरहा तालाब के पास राहुल ऑटो नाम से धुलाई मशीन सेंटर संचालित करता था। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे विनोद वर्मा मजदूर ढूंढने के लिए निकले थे। इसी दौरान राहुल के दोस्त रवि साहू ने उन्हें सूचना दी कि राहुल कुर्मी की उसके घर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राहुल का शव मिला। उसके गले को कपड़े से घोंटा गया था तथा ईंट के टुकड़े से माथे, सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा जुर्म
गहन जांच और संदेह के आधार पर पुलिस ने इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर गबेल (35) निवासी ग्राम बंदोरा तथा नारायण यादव उर्फ निखिल (20) निवासी वार्ड क्रमांक 16 बंदोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
इस बात को लेकर हुआ था विवाद
आरोपियों ने बताया कि इंद्र कुमार गबेल के पॉकेट से निकले 1800 रुपये वापस मांगने, मोबाइल का फेसलॉक खोलने तथा नारायण यादव के भाई के मोबाइल चोरी होने के शक को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में दोनों ने पहले कपड़े से राहुल का गला घोंटा और फिर ईंट के टुकड़े से सिर, माथे और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
कपड़ा और ईंट का टुकड़ा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को 29 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन पटेल, टीआई एवं साइबर सेल प्रभारी अमित सिंह, चौकी प्रभारी अड़भार उपनिरीक्षक बिसोहन चंद्रा, चौकी प्रभारी छपोरा उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक पवन सांडे तथा सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

2 अलग-अलग मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर

सीजीएमएससी में गड़बड़ी : एसीबी-ईओडब्लू का छापा

बस्तर में कमजोर हो रहा नक्सली संगठन

भिलाई में पिकअप ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

नेलडोड्डा नदी पर पुलिया और सडक़ निर्माण की मांग तेज, पखांजूर में किसानों,मजदूरों का धरना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुसौर भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
Next Article कारोबारी से 39 लाख की धोखाधड़ी, पैसे मांगने पर दी धमकी

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?