NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इनामी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > इनामी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

इनामी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर

ताड़मेटला कांड और झीरम घाटी हमला जैसे कई बड़े हमलों में थे शामिल

lochan Gupta
Last updated: December 7, 2025 11:12 pm
By lochan Gupta December 7, 2025
Share
4 Min Read

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी कड़ी में आज एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां दरभा डिवीजन के शीर्ष इनामी माओवादी नेता जयलाल उफऱ् दिरदो विज्जा और उसकी पत्नी विमला ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। दोनों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था और ये कई बड़े नक्सली हमलों में वांछित थे।
जयलाल उफऱ् दिरदो विज्जा पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह माओवादी संगठन के स्पेशल ज़ोनल कमेटी मेंबर और दरभा डिवीजन इंचार्ज रहा है। मूल रूप से बोडेगुब्बाल, गगनपल्ली पंचायत (थाना एर्राबोरे, जिला सुकमा) का निवासी जयलाल पिछले 40 वर्षों से संगठन में सक्रिय था और इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। उसने 1994 में बाल संगठन सदस्य के रूप में शुरुआत की और बाद में दक्षिण बस्तर में सीएनएम सदस्य, वेस्ट बस्तर दलम सदस्य, नेशनल पार्क क्षेत्र में एरिया कमेटी सदस्य एलओएस कमांडर और सेक्शन कमांडर जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह दरभा डिवीजन के कंपनी कमांडर, दक्षिण उप-जोनल कमेटी के मिलिट्री प्रभारी और अंत में स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर के रूप में सक्रिय रहा।
इन बड़े हमलों में था शामिल
2010- ताड़मेटला हमला, 76 जवान शहीद, 2013- झीरम घाटी हमला, कांग्रेस नेताओं पर हमला, 2020- मिनपा हमला, 17 जवान शहीद, 2021- टेकलगुडेम मुठभेड़, 22 जवान शहीद, 2024- टेकलगुड़ा कैंप अटैक, 2024- धर्माराम कैंप अटैक व कई अन्य घटनाओं में शामिल था। जयलाल की पत्नी माड़वी गंगी उफऱ् विमला (इनाम 8 लाख) दो दशक से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थी। उसनएलओएस, एसीएस एरिया कमेटी सेकरेटरी और अंतत: मलंगेर एरिया कमेटी इंचार्ज के रूप में काम किया। वह मूल रूप से फूलबगड़ी, जिला सुकमा की निवासी है। वहीं विमला 2021- टेकलगुडेम मुठभेड़, 2024- टेकलगुड़ा कैंप हमला जैसी घटनाओं में शामिल रही।
माओवादी विचारधारा की खोखली सच्चाई को समझते हुए छोड़ा हिंसा का रास्ता डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा द्वारा चलाए जा रहे लगातार एंटी-नक्सल ऑपरेशनों से संगठन पर दबाव बढ़ा है। माओवादी विचारधारा से मोहभंग, लगातार नेतृत्व की मौतें, अंदरूनी असंतोष और सरकार की पुनर्वास नीति ने इन दोनों को मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा दी। सुकमा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये दोनों माओवादी कई गंभीर आपराधिक वारदातों में वांछित थे। उनका आत्मसमर्पण क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने में निर्णायक साबित होगा। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल लाभ प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें नगद प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास के लिए सहायता शामिल है। पुलिस प्रशासन उन्हें एक सम्मानजनक और स्थिर जीवन जीने में हर संभव मदद करेगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा की गारंटी और रोजगार अवसरों की जानकारी मिलने से कई माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं। पुलिस ने बाकी माओवादी कैडरों से भी हिंसा छोडक़र समाज में लौटने की अपील की।

You Might Also Like

सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा संपत्ति अटैच

स्कूटी से गिरी नर्स…पीछे से बाइक ने कुचला

एक करोड़ का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली समेत 20 का एनकाउंटर

रायगढ़ कोतवाली पुलिस को ऑनलाइन ठगी मामले में मिली बड़ी सफलता….झारखंड के देवघर जिले से देश के विभिन्न स्थानों में कॉल कर लोगों को ठग रहे थे बदमाश

ग्रामीण सडक़ों की गुणवत्ता पर मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा ने दिए अधिकारियों व ठेकेदारों को कड़े निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : सीएम साय
Next Article शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : सीएम साय

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?